International Yoga Day: जबलपुर में हुआ राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day: संस्कारधानी जबलपुर में राज्यस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाग लिया. उन्होंने योग के अलग-अलग आसन, प्राणायाम और ध्यान किया.
international yoga day, jabalpur, President Droupadi Murmu

जबलपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day: देश-दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के सभी जिलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए. संस्कारधानी जबलपुर में राज्यस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाग लिया. उन्होंने योग के अलग-अलग आसन, प्राणायाम और ध्यान किया.

‘योग हजारों सालों की साधना की देन है’

राष्ट्रपति ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं मां नर्मदा की पावन धरा पर आई हूं. योग ने मानवता को सरल सहज बनाया है. योग हजारों सालों की साधना की देन है. आज योग शांति संतुलन देता है.

उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया योग को जीवन का हिस्सा बना रही है. मुझे आपके सामने योग करने का मौका मिला. मैंने कोशिश की है की अच्छे से कर सकूं. योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है. देश की जनता से मेरी अपील है कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं.

5000 लोगों ने किया योग

गैरिसन ग्राउंड में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 5000 लोगों ने भाग लिया. 31 स्कूलों के 3400 बच्चों ने भी हिस्सा लिया. सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया. इस प्रोग्राम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे.

ग्वालियर: दुर्ग पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने योग किया. योगाभ्यास में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए.

रीवा में डिप्टी CM ने किया योग

देश भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शु्क्ल ने भी रीवा के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में योग किया. मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर हमें निरोगी काया होना है तो एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करना चाहिए. तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस का प्रस्ताव पारित किया है. ये भारत के लिए गौरव का विषय है.

इंदौर में बना विश्व रिकॉर्ड

योग दिवस के मौके पर इंदौर में विश्व रिकॉर्ड बना. सामूहिक योग कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों ने 3 मिनट से ज्यादा भ्रामरी प्राणायाम किया. इसमें 70 से ज्यादा योग संस्थाएं और 150 से अधिक सामाजिक संगठन सहभागी बने. केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे.

ज़रूर पढ़ें