Jabalpur: युवती की निर्मम हत्या का मामला, पुलिस ने CCTV फुटेज से सुलझायी मर्डर मिस्ट्री, आरोपी हिरासत में लिया गया
जबलपुर: सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने सुलझायी मर्डर मिस्ट्री
Jabalpur Crime News: जबलपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवती की किचन के चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस घटना का अब दिल दहलाने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवक ने युवती पर किचन में रखे चाकू से ही चार बार हमला किया था. युवती घायल होकर चिखती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह घायल युवती के पास ही खड़ा होकर किचन में काम करता रहा.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 14 अगस्त की शाम को गोहलपुर थाना क्षेत्र में स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में एक जघन्य हत्याकांड हुआ था. यहां काम करने वाली मुस्कान चौधरी पर उसके साथ काम करने वाले पवन ने किचन में रखे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. हमले में घायल मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस घटना के बाद आरोपी पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
पीड़ित के पेट में चार बार हमला किया
इस घटना ने सवाल यह खड़ा कर दिया था कि आखिरकार आरोपी पवन वर्मा ने मुस्कान की निर्मम हत्या क्यों की थी. इस घटना की जांच पड़ताल में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो बार एंड रेस्टोरेंट के किचन में लगा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही इस पूरी वारदात की कलई खुल गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि आरोपी पवन बर्मन और मृतका मुस्कान चौधरी एक साथ किचन में काम कर रहे हैं.
करीब 3 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शुरुआती 1 मिनट तो मुस्कान और पवन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है. इसी बहस के दौरान पवन अचानक गुस्से में आ जाता है और किचन में रखे एक चाकू उठाकर सीधे मुस्कान के पास जाता है और उसके पेट पर वार कर देता है. पवन का गुस्सा यही शांत नहीं होता वह लगातार चार बार मुस्कान के पेट पर चाकू से हमला करता है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
हमले के एक सेकेंड बाद ही वहां एक कर्मचारी आता है जो घायल मुस्कान को देखकर घबरा जाता है और फिर वहां से चला जाता है लेकिन इस दौरान आरोपी पवन बर्मन की हरकत और भी ज्यादा हैरान करती है क्योंकि मुस्कान पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बावजूद भी पवन के अंदर कोई भी डर नजर नहीं आता पवन सामान्य तौर पर किचन में एक कढाई उठना है और फिर खाना बनाने लगता है.
ये भी पढ़ें: Jabalpur: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने खून से लिखा पत्र, 12 दिनों से कुलगुरु को हटाने की कर रहे मांग
करीब 40 से 50 सेकंड तक पवन की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है कि जिस जगह खड़े होकर वह किचन में काम कर रहा है. उसके बाजू में ही खून से लथपथ मुस्कान पड़ी हुई है फिर तकरीबन 1 मिनट बाद वहां रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी आते हैं और मुस्कान को उठाकर अस्पताल ले जाते हैं इस सीसीटीवी फुटेज ने हत्या की पल-पल की जानकारी पुलिस को दे दी है. आरोपी पवन पुलिस के हिरासत में है और उसे पर कार्रवाई चल रही है.