Jabalpur: वेयरहाउस से रातों-रात गायब हो गया 1000 टन गेहूं,रिकॉर्ड में भी हेरा-फेरी, जानिए पूरा मामला
सांकेतिक तस्वीर
Jabalpur: जबलपुर से गेहूं के भंडारण में घोटाले के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबकि अन्नपूर्णा और मां नर्मदा वेयरहाउस से करीब 1000 टन गेहूं गायब हुआ है. इतना ही नहीं प्रारंभिक जांच में ये भी सामने आया है कि स्टॉक में कमी छिपाने के लिए दूसरे गोदामों के रिकॉर्ड से गेहूं की कागजी अदला-बदली कर दी गई. आइए जानते है पूरा मामला.
1000 टन गेहूं गायब
दरअसल जबलपुर में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण किया गया है. जिन सरकारी गोदामों ये गेहूं रखा गया था वहां से करीब 1000 टन गेहूं गायब हो गया है. इस मामले में अब भोपाल तक हलचल तेज हो गई है, अब इस पूरी मामले की जांच के लिए राजधानी से अधिकारियों की एक टीम जबलपुर पहुंचेगी. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के जांच और कार्रवाई का बयान सामने आने के बाद जबलपुर में हड़कंप मचा है.
अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ
उपार्जन समिति से जुड़े अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ हो सकती है. खबर ये भी है कि जांच में रिकॉर्ड से जुड़ी हेरा-फेरी में सम्मलित अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती है. यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो वेयरहाउस संचालकों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है.