‘कॉकरोच’ के विरोध में ‘लाल हिट जनता पार्टी’, जबलपुर में लोगों ने पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन, बोले- राम मंदिर का अपमान नहीं सहेंगे
जबलपुर: लोगों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया
Jabalpur Lal Hit Janta Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां देश भर से हजारों लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं. वहीं, अब इस पूरे धरना-प्रदर्शन को लेकर विरोध शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया.
गले में पोस्टर टांगकर किया प्रदर्शन
जबलपुर के मालवीय चौक में शुक्रवार (24 जुलाई) को लोगों ने गले में पोस्टर टांगकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस पोस्टर में लिखा हुआ था ‘लाल हिट जनता पार्टी’. इसमें दिखाया गया कि एक कॉकरोच पर लाल हिट का स्प्रे किया जा रहा है. इस पोस्टर में एक तरह लिखा हुआ था वन मूवमेंट, वन नेशन और वन चेंज. वहीं, दूसरी ओर प्राउडली इंडियन और देश हित लिखा था. इस तरह अब कॉकरोज जनता पार्टी के बाद लाल हिट जनता पार्टी की एंट्री हो गई है.
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ जबलपुर में 'लाल हिट जनता पार्टी' बनी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लाल हिट जनता पार्टी के पोस्टर दिखाए. लोगों ने जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन का विरोध किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की मांग जायज लेकिन विरोध का तरीका गलत है. एजुकेशन… pic.twitter.com/5eVMEVhQAt
— Vistaar News (@VistaarNews) July 24, 2026
‘मांग जायज लेकिन तरीका गलत’
जिन लोगों ने विरोध किया उनका कहना है कि जंतर-मंतर में जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन हो रहा है, उसमें राम मंदिर और साधु-संतों का अपमान हो रहा है. गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की मांग जायज है लेकिन उनके विरोध का तरीका बिल्कुल गलत है. इसी वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं. एजुकेशन सिस्टम के नाम पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें: अपनी कार से 87 देश घूम चुके हैं अमरजीत चावला, मां नर्मदा का जल लेने के लिए पहुंचे जबलपुर
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर भी विरोध हो रहा है. कई सोशल मीडिया साइट पर CJP के खिलाफ मीम्स और रील्स शेयर किए जा रहे हैं. इसके साथ ही लाल हिट पार्टी जिंदाबाद के पोस्टर शेयर हो रहे हैं. जमीनी लड़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है.