Damoh Sulphas Gas Leak: दमोह में सल्फास गैस रिसाव से दर्दनाक हादसा, एक बच्चे की मौत समेत तीन की हालत गंभीर
जिला अस्पताल की तस्वीर
Damoh Sulphas Gas Leak: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर एक सनसनीखेज मामले में एक बच्चे की मौत हो गई वहीं तीन अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल बताएं जा रहे हैं. बच्चों की मां की भी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तबीयत खराब होने के बाद चारों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था. जहां एक बच्चे की मौत हो गई. जांच में जो सामने आया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
आनु गांव का मामला
दरअसल, मुरैना जिले के हिण्डोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनु गांव में एक बंद कमरे में अनाज को कीटों से बचाने के लिए सेल्फास दवा रखी गई थी. जिससे निकलने वाली दुर्गंध के संपर्क में आने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें एक 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का जिला अस्पताल दमोह में उपचार जारी है. जिस कमरे को स्टोर रूम बनाया गया था, उससे लगे कमरे में माखन की पत्नी और उनके चार बच्चे सो रहे थे.
परिजनों का आरोप
बच्चों के परिजनों का आरोप है कि गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से निकल रही तेज दुर्गंध के कारण चारों बच्चों की हालत बिगड़ी है. जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ड्यूटी ने 5 वर्षीय धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि रीना, दिनेश और दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है, इस घटना से पूरे आनु गांव में हड़कंप मचा हुआ है.
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
कलेक्टर द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए थे. जांच में पता चला कि गेहूं में डाली गई दवा सल्फास थी, जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अनाज में सल्फास डालने के बाद उससे जहरीली गैस बनती है और यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक उसके संपर्क में रहे तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: भोजन तीखा तो नहीं है? सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने बच्चों को हाथ से खिलाया खाना, अब हो रही है वाहवाही