Maihar News: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म, वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने लिया ये एक्शन
मैहर/ इमेज सोर्स-एक्स
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. अमरपाटन तहसील के कठहा गांव स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में क्लासरूम की डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर छात्रों को एडल्ट फिल्म ‘धुरंधर’ दिखाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. वीडियो वायरल होने और अभिभावकों की शिकायत के बाद आरोपी अतिथि शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 31 जुलाई की बताई जा रही है. स्कूल में पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए लगी स्मार्ट डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ाई के बजाय फिल्म ‘धुरंधर’ चलाई जा रही थी. क्लासरूम के अंदर फिल्म चलते समय का वीडियो किसी छात्र ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने तुरंत सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया।
कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने तुरंत जांच के आदेश दिए. अमरपाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने स्कूल पहुंचकर जमीनी जांच की, जिसमें लापरवाही पूरी तरह सिद्ध हो गई.जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने गुरुवार को हिंदी विषय पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए.
पूछताछ में आरोपी शिक्षक हंसराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उसने बच्चों की जिद पर फिल्म चला दी थी. हालांकि DEO ने इसे घोर अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की.इस घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं