भैंस चराने वाला सिवनी का लड़का बना डिप्टी कलेक्टर, जंगल में पढ़कर MPPSC किया क्रैक, विजय देहारिया की कहानी

Vijay Dehariya Success Story In Hindi: सिवनी के रहने वाले विजय देहारिया ने अथक प्रयास और मजबूत इरादों की बदौलत MPPSC की परीक्षा क्रैक की. जंगल में पढ़ाई करके डिप्टी कलेक्टर बने. आज विजय का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है.
mppsc success story of vijay dehariya from seoni mppsc exam cracked

डिप्टी कलेक्टर विजय देहारिया

Deputy Collector Vijay Dehariya Success Story: मजबूत इरादे और सतत प्रयास किसी भी मुश्किल से पार पाने के लिए काफी है. लगातार मेहनत करने से मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाता है. मध्य प्रदेश के सिवनी के विजय देहारिया ने इसे सच कर दिखाया है. परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए विजय पशुपालन करते थे. इसके साथ ही भैंस चराते थे. इन सबके बीच पढ़ाई करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने सीमित संसाधनों और इकोनॉमिक चैलेंज के बीच पढ़ाई जारी रखी. जंगल में किताबें पढ़ीं. फॉरेस्ट गार्ड बने लेकिन आगे बढ़ने की चाह कभी नहीं छोड़ी. नौकरी के साथ-साथ तैयारी जारी और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास करके डिप्टी कलेक्टर बन गए. विजय की सक्सेस स्टोरी ने सबको प्रेरणा दी है, आइए जानते हैं कि कैसे उन्होंने संघर्ष से सफलता का मुकाम हासिल किया.

बचपन सामान्य ग्रामीण परिवेश में बीता

विजय देहारिया का जीवन संघर्ष से भरा रहा. वे मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले हैं. अधिकारी का बचपन गांव के सामान्य ग्रामीण परिवेश में बीता. यहां उन्होंने खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन किया. इसके साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी. पशुपालन में परिवार का सहयोग किया करते थे. भैंस चराने के लिए जंगल जाया करते थे. इस दौरान उन्हें पढ़ाई में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. विजय ने लगातार मेहनत जारी रखी. धीरे-धीरे सब्जेक्ट की समझ बढ़ती गई.

आठवीं में टॉप किया, ट्यूशन पढ़ाकर खर्च निकाला

अथक परिश्रम का परिणाम बोर्ड परीक्षा आठवीं क्लास में सामने आया. जब उन्होंने टॉप किया. इसके बाद उन्होंने सिवनी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की. गांव से स्कूल तक आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया करते थे. पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करते थे ताकि अपने खर्चों को पूरा किया जा सके.

जंगल में रहकर पढ़ाई जारी रखी

विजय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर स्थित एक प्राइवेट फर्म में सुपरवाइजर की नौकरी की. इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी की. इसके बावजूद भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हुईं. यहां उन्हें काफी समय तक बिना सैलरी के काम करना पड़ा. इसके बाद भी उन्होंने जंगल में रहकर पढ़ाई जारी रखी. रक्षा मंत्रालय में ‘मटेरियल असिस्टेंट’ के पद पर काम किया.

6 प्रीलिम्स, 5 मेन्स और 3 इंटरव्यू के बाद बने अफसर

डिप्टी कलेक्टर बनने का सफर विजय देहारिया के लिए चुनौती भरा रहा. उन्हें कई असफलताओं के बाद हाथ लगी. उन्होंने 6 बार प्रीलिम्स, 5 बार मुख्य परीक्षा और तीन इंटरव्यू दिया. 2018 में विजय ने MPPSC परीक्षा पास की और 38वीं रैंक हासिल की. उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद मिला. वे युवाओं को संदेश देते हैं कि अपनी गलतियों को सुधारते हुए, लक्ष्य के लिए जुटे रहना चाहिए.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें