Jabalpur: हाईवे पर 6 मौत के पीछे ‘रेत माफिया’ की साजिश? परिजनों का दावा-ये हादसा नहीं सोची-समझी हत्या है

जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 6 युवकों की असमय मृत्यु हो गई.
Narsinghpur

मृतक राजेंद्र पटेल समाजवादी पार्टी के मुलायम यूथ के प्रदेश अध्यक्ष थे

जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 6 युवकों की असमय मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ये लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे (या चल रहे थे) तभी एक अज्ञात हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन युवको ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया साथ ही दो लोगं की हॉस्पिटल में मौत हो गई.

सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत

नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना अंतर्गत इंदिरा नगर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत के बाद परिजनों और साथियों ने इसे महज दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. करेली स्थित मुक्तिधाम परीक्षण गृह में मृतक राजेंद्र पटेल के पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों ने हाल ही में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ मुहिम चलाई थी, जिसके कारण रंजिश में यह घटना कराई गई हो सकती है.

सड़क किनारे खड़े थे युवक

मृतक राजेंद्र पटेल के भाई प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि उन्हें संदेह है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके भाई को जानबूझकर निशाना बनाया गया. वहीं हादसे के प्रत्यक्षदर्शी सतीश पटेल ने बताया कि सभी युवक हाथीनाला वॉटरफॉल से लौटकर सड़क किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे, तभी एक हाईवा सीधे उनकी ओर आया और टक्कर मारते हुए निकल गया.

हर पहलू पर जांच की मांग

उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से उतरकर युवकों को कुचलते हुए निकल गया, इसलिए मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए. परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें