4 फीट गहरी नदी, कंधे पर जनाजा… जान जोखिम में डालकर कब्रिस्‍तान पहुंचे लोग, प्रशासन ने आखों पर बांधी पट्टी!

MP News: उमरिया जिले के नोरोजाबाद के पास के गांव कंचनपुर में मौत के बाद का अंतिम सफर इतना मुश्किल भरा था कि इसने सभी को हैरान कर दिया.
People carrying a funeral bier on their shoulders.

कंधे पर जनाजा लेकर जाते लोग

MP News: एक बड़ी चर्चित कहावत है कि मौत के बाद हर इंसान को दो गज जमीन तक पहुंचने का पूरा हक होता है, लेकिन उमरिया जिले के नोरोजाबाद के पास के गांव कंचनपुर में मौत के बाद का अंतिम सफर इतना मुश्किल भरा था कि इसने सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल, मंगलवार को कंचनपुर में पीपल चौक के पास रहने वाले मुजीबुर्रहमान का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. बुधवार को समाज के लोग और परिजन गांव के कब्रिस्‍तान में दफनाने के लिए लेकर गए. कब्रिस्‍तान नदी के उस पार था. जनाजा कंधों पर रखकर लोगों को करीब 4 से 5 फीट गहरी नदी की धार को पार करना पड़ा. शव को पानी के बीचो-बीच से लेकर निकलना बेहद मुश्‍मिल और जोखिम भरा था.

प्रशासिनक व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

नदी के तेज बहाव और गहराई के चलते कई लोग बड़ी संख्‍या में हिम्मत जुटा कर भी नदी पार नहीं कर सके और आखिरी मिट्टी में शामिल नहीं हो पाए. गांव का ये दृश्‍य केवल एक परिवार की मजबूरी का सबूत नहीं था, बल्कि ये नजारा प्रशासनिक व्‍यवस्‍था के सामने खड़ा एक बड़ा सवाल है. सवाल है कि क्या आखिरी सफर पर जाने वाले इंसान के लिए भी सुरक्षित और बेहतर रास्‍ता मिलना मुश्‍किल है?

पूरे मामले में स्‍थानीय लोगों का कहना है कि नदी के रपटा और सुरक्षित आवागमन के लिए बेहतर की व्‍यवस्‍था की जाए इसकी मांग कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

श्‍मशान का हाल भी बेहाल

जिले में ऐसा एक मात्र मामला सामने नहीं आया है. उमरिया मुख्‍यालय के ज्वालामुखी टोला में भी श्‍मशान घाट नदी के दूसरी तरफ है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक हालात इतने गंभीर है कि इन्‍हें नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता. हाल ही में एक अंतिम संस्‍कार के दौरान शव लेकर जाते समय नदी का तेज बहाव था, जिसके कारण शव नदी में दो बार बह गया.

गनीमत रही कि परिजनों ने तत्परता दिखते हुए शव को तुरंत पकड़ लिया, जिसके बाद अंतिम संस्‍कार किया गया. मामले सामने आने के बाद ज्वालामुखी श्‍मशान घाट तक सुरक्षित रास्‍ता बनाने के लिए महिला वार्ड पार्षद विनीता संजय तिवारी और सविता सोंधिया ने नगर पालिका से जल्‍द रपटा और सभी जरूरी व्‍यवस्‍था कराने की मांग की है.

ये भी पढे़ं- MP News: मुरैना में 49 करोड़ की सड़क बनी हादसों का कारण, जर्जर सड़क पर फिसली बाइक, 4 साल की मासूम समेत मां घायल

ज़रूर पढ़ें