Raksha Bandhan Special Trains: रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत, पश्चिम मध्य रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का लिया फैसला
स्पेशल ट्रेन
Raksha Bandhan Special Trains: त्योहारों पर अक्सर रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है, लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे ने त्योहार को देखते हुए आठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है जिससे त्योहार पर घर आने जाने वाले लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी. रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से 8 स्पेशल ट्रेनों की कुल 38 सेवाओं का संचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों की सुविधा उपलब्ध होगी तथा त्योहार के दौरान उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनेगी.
पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेन
- भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी.
- भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (3 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन रात 21:00 बजे पहुंचेगी.
- रीवा-भोपाल सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन (1 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी.
- रीवा-भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी.
5. जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को जबलपुर स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर और हज़रत निजामुद्दीन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01702 हज़रत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को हज़रत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर और जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी.
- सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त तक सोगरिया स्टेशन से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर और दोपहर 14:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त तक मथुरा जंक्शन स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर और रात 21:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
- सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त को सोगरिया स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को जबलपुर स्टेशन से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर और रात में 22:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
- कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 22, 24 एवं 26 अगस्त को कोटा स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर और सुबह 07:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन 23, 25 एवं 27 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर और रात19:35 बजे कोटा पहुंचेगी.