उमरिया में गर्भवती महिला की मौत का मामला, तंत्र-मंत्र के शक में लोगों ने दंपती को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Umaria News: अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी तथा स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारण और तंत्र-मंत्र के लगाए जा रहे. आरोपों की जांच की जा रही है
Umaria Couple held hostage by locals on suspicion of practicing occult rituals

उमरिया: तंत्र-मंत्र के शक में लोगों ने दंपती को बनाया बंधक

Umaria News (चंदन श्रीवास की रिपोर्ट): उमरिया जिले के ग्राम तामन्नारा में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया. जब मृतिका के परिजनों ने एक दंपति पर तंत्र-मंत्र करने का शक जताया. शक के आधार पर परिवार के लोगों ने दंपति को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले को संभालते हुए दंपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

क्या है पूरा मामला?

उमरिया जिले के करकेली ब्लाक के ग्राम तामन्नारा में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों को गांव के ही एक दंपति पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने का शक हुआ. उनका मानना था कि जादू टोने की वजह से गर्भवती महिला की मौत हुई है. बस इसी शक के चलते परिजनों और अन्य लोगों ने दंपति को बंधक बना लिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया

अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी तथा स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारण और तंत्र-मंत्र के लगाए जा रहे. आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में युवक की जानलेवा हरकत! उमरिया में परिवार ने शादी से इनकार किया तो आशिक ने रेत लिया गला

ज़रूर पढ़ें