‘गलत तरीके से छुआ…छेड़छाड़ की ‘, मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं – फिल्म के लिए रेप करोगे?

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे गलत तरीके से छुआ गया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, हम आत्महत्या कर लेंगे
monalisa accuses film director sanoj mishra harrasment inappropriate manner touch

मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देकर उन्हें स्टार बना दिया. फरमान खान के साथ शादी के बाद मोनालिसा के तेवर बदल गए हैं. जहां मोनालिसा के परिवार और डायरेक्टर मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया है. इस पूरे मामले पर मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

मुझे गलत तरीके से छुआ- मोनालिसा

मोनालिसा ने मंगलवार (24 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. जब इस बारे में उन्होंने परिवार से बताया और विरोध जताया तो कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके उलट उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया.

केरल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, हम आत्महत्या कर लेंगे. दिल्ली और एमपी सरकार भी हमारी मदद के लिए तैयार नहीं है. हम आत्मदाह कर लेंगे. हमें खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं. पोस्टर जलाए जा रहे हैं.

मेरा रेप करवाओगे? – मोनालिसा

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि मेरा नाम लेते हुए भी शर्म आ रही है. मेरी फिल्म का हिस्सा नहीं रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद फिल्म नहीं करना चाहती, क्योंकि वे घटिया इंसान है. उनका नाम लेते हुए भी शर्म आती है. वायरल गर्ल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छोटी-छोटी लड़कियों को झांसा देकर छेड़छाड़ करते हैं. वादा करता है फिल्मों में रोल दूंगा, फिर फिल्म की आड़ में गलत काम करता है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, 10 लाख की मांग को लेकर घर से निकाला, 1 साल पहले हुई थी लव मैरिज

रोते हुए मोनालिसा कहा कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ. इस बारे में मैंने अपनी फैमिली को बताया तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया. मेरे साथ अन्याय हुआ. जब सनोज मिश्रा ने जब टच किया तो परिवार ने कहा कि पहली मूवी है. तो पहली फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे? अब तक सनोज मिश्रा की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है.

ज़रूर पढ़ें