MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, बजट में हुआ ऐलान

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट 2026 पेश कर दिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है.
mp_budget_jobs

एमपी बजट में 15 हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान

MP Budget 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश सरकार का पिटारा खोल दिया है. उन्होंने 18 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया. यह बजट कुल 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है, जिसमें युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 15 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है.

MP में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं.

MP बजट में रोजगार के लिए बड़े ऐलान

  • पुलिस विभाग में 22500 पदों पर भर्ती
  • आंगनबाड़ी में 19 हजार पदों पर भर्ती
  • श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ का बजट
  • 2 साल में 33 लाख करोड़ के MoU मिले
  • इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क बनाए जा रहे
  • कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल
  • MSME के जरिए 36 लाख रोजगार मिले
  • 3850 डॉक्टरों, 1256 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती जारी

MP बजट में शिक्षा के लिए क्या मिला?

  • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 7.95 लाख लाभार्थी
  • सरदार पटेल कोचिंग योजना, 4 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
  • कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव
  • आदर्श छात्रावास विकसित किए जाएंगे
  • 8वीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक में दूध मिलेगा

ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की घोषणा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 530 करोड़ रुपए पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है. वहीं, ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा जी राम जी के लिए 10428 करोड़ रुपए का प्रावधान बताया गया.

ज़रूर पढ़ें