MP Budget 2026: बढ़ाई गई MBBS और MD की सीटें, 3850 डॉक्टरों की होगी भर्ती..जानें बजट में स्वास्थ्य पर कितना होगा खर्च
एमपी बजट 2026
MP Budget 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया है. यह बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है. इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हेल्थ सेक्टर के लिए 23,747 करोड़ रुपए दिए हैं.
बढ़ाई गई MBBS और MD की सीटें
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हेल्थ सेक्टर के लिए 23,747 करोड़ रुपए दिए हैं. आयुष्मान योजना के लिए 2139 करोड़ रुपए का प्रावधान है. MBBS और MD की सीटें बढ़ाई गई हैं. साथ ही उन्होंने 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा की.
9 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण भिंड, मुरैना, खरगौन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी और शाजापुर में शुरू हो चुका है. इसके अलावा प्रदेश में 8 नए आयुर्वेद महाविद्यालय सह अस्पतालों की स्थापना शुरू हो गई है.
3850 डॉक्टरों की होगी भर्ती
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए बताया कि प्रदेश में PPP मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज का प्रवाधान है. 3850 डॉक्टरों और 1256 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती होगी.
#BreakingNews | विस्तार न्यूज से बजट पर बोले वित्त मंत्री देवड़ा#MPBudget2026 #JagdishDevda #MadhyaPradesh #MPBudget #Budget #VistaarNews @mahimapandey29 @JagdishDevdaBJP pic.twitter.com/63TG4fxy5a
— Vistaar News (@VistaarNews) February 18, 2026
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस दौरान कहा- ‘स्वास्थ्य मानव की पूंजी है. हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक मजबूत करने और हर नागरिक को गुणवत्ता पूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हमारा प्रदेश अग्रणी प्रदेशों में शामिल है. प्रदेश में 55 जिला चिकित्सालय, 158 सिविल चिकित्सालय, 348 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 हजार 442 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 हजार 256 उप स्वास्थ्य केंद्र में कुल 48 हजार बेड उपबल्ध है. जबकि मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा जिले में नए जिला चिकित्सालयों का काम जारी है.’