MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित होगी. इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी सकती है.
mp cabinet meeting

एमपी कैबिनेट मीटिंग

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) अध्यक्षता मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी. मीटिंग दोपहर करीब 1 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी. इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

ई-कैबिनेट का आयोजन होगा

मध्य प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग हाईटेक हो गई है. अब बैठक के सारे काम टैबलेट के जरिए किए जाते हैं, यानी पूरा काम पेपरलैस हो गया है. मोहन सरकार की पहली ई-कैबिनेट 13 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. ई-कैबिनेट एप्लीकेशन से फोल्डर वितरण, कागज और समय की बचत होगी. पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी देखा जा सकेगा. इससे निर्णय लेने और उनके क्रियान्वयन में तेजी आई है.

मार्च में होगी पहली कृषि कैबिनेट

अगले महीने यानी मार्च में मध्य प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. साल 2026 को एमपी सरकार ने कृषि वर्ष घोषित किया है. कृषि वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार मार्च महीने से कृषि कैबिनेट की शुरुआत करेगी. इसकी शुरुआत निमाड़ अंचल से होगी. पहली कृषि कैबिनेट निमाड़ अंचल के खरगोन या खंडवा जिले में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आंधी-बारिश का अटैक! 28 जिलों में अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

कृषि कैबिनेट में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण और पशु पालन एवं डेयरी विकास विभाग से जुड़े अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे. पहली कृषि कैबिनेट में मध्य प्रदेश के पशुपालक किसानों को ब्राजील में ट्रेनिंग दिलाने वाली प्रस्तावित योजना मंजूर की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें