विंध्य-रीवा के बड़ी खुशखबरी! मुंबई जाने वाली सीएसटी ट्रेन हुई नियमित; सांसद जनार्दन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, 'रीवा वासियों के लिए मुंबई के लिए ट्रेन बहुत दिनों से मांग रही है. यह ट्रेन छत्रपति साहू जी महाराज स्टेशन तक जाएगी. अब तक यात्रियों के लिए वहां तक जाना बड़ा मुश्किल काम था. लेकिन रेल मंत्री के सहयोग से ये काम पूरा हो गया और मैं रेल मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं.'
Rewa MP flagged off the train.

रीवा सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.

MP News: विंध्य और रीवा के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यह खुशखबरी रीवा के रास्ते मुंबई जाने वालों के लिए है. पिछले 4 सालों से लगातार स्पेशल ट्रेन के नाम से चलने वाली रीवा सीएसटी ट्रेन अब नियमित हो गई है. जिसे आज रीवा रेलवे स्टेशन से सांसद जनार्दन मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताया.

अब ट्रेन लेट नहीं होगी

स्पेशल ट्रेन के नाम से चलने वाली इस ट्रेन को किसी भी स्टेशन में रोक दिया जाता था, आए दिन यह ट्रेन लेट हो जाया करती थी, जो अब नहीं होगी. रीवा से मुंबई के लिए यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को गाड़ी दोपहर 15:50 पर अपने पुराने समय पर चलेगी और दूसरे दिन शुक्रवार को 12:20 पर मुंबई के शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी. इस ट्रेन को पहली बार 28 अप्रैल 2022 को चलाया गया था, 4 साल में इस ट्रेन को लगभग 20 बार एक्सटेंशन मिला, अब जाकर नियमित रूप से चलाने के हरि झंडी मिली. इस उपलब्धि का लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने रीवा मिर्जापुर रेल लाईन को लेकर भी काम होने की बात कही.

‘इस ट्रेन के लिए बहुत दिनों से मांग थी’

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, ‘रीवा वासियों के लिए मुंबई के लिए ट्रेन बहुत दिनों से मांग रही है. यह ट्रेन छत्रपति साहू जी महाराज स्टेशन तक जाएगी. अब तक यात्रियों के लिए वहां तक जाना बड़ा मुश्किल काम था. लेकिन रेल मंत्री के सहयोग से ये काम पूरा हो गया और मैं रेल मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं.’

ये भी पढे़ं: ‘मुझे पार्टी ने हिदायत दी है’, CM से मुलाकात के बाद नरम पड़े MLA प्रीतम लोधी के तेवर, बोले- Party का नुकसान नहीं कराएंगे

ज़रूर पढ़ें