MP News: BJP जिलाध्यक्षों की एक और लिस्ट जारी, अब तक 47 का ऐलान, इंदौर समेत इन जिलों में फंसा पेंच
BJP जिला अध्यक्ष घोषित
MP News: मध्य प्रदेश में BJP जिला अध्यक्षों के ऐलान का सिलसिला जारी है. बुधवार रात एक और लिस्ट जारी की गई, जिसमें 15 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई. इससे पहले 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है. इस लिस्ट में भी कई नाम ऐसे शामिल हैं, जिन्हें रिपीट किया गया है. अब तक पार्टी की ओर से कुल 47 जिला अध्यक्षों का ऐलान किया जा चुका है.
BJP की चौथी लिस्ट जारी
बुधवार रात को BJP की चौथी लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में 15 जिले- भिंड, सीधी, रायसेन, झाबुआ, मुरैना, आगर, अलीराजपुर, बड़वानी, मंदसौर, रीवा, बैतूल, उमरिया, मंडला, सिवनी और नर्मदापुरम शामिल हैं.
अब तक 47 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
प्रदेश में अब तक 62 में से कुल 47 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है. BJP ने संगठन स्तर पर रणनीति तय करने के लिए प्रदेश को 60 जिलों में बांटा था. इस बार 2 जिलों को और जोड़ा है. इनमें धार ग्रामीण और सागर ग्रामीण शामिल हैं.
| जिला | जिला अध्यक्ष का नाम |
| विदिशा | महाराज सिंह दागीं |
| उज्जैन नगर | संजय अग्रवाल |
| भोपाल नगर | रविंद्र यति |
| भोपाल ग्रामीण | तीरथ सिंह मीणा |
| नीमच | वंदना खंडेलवाल |
| देवास | राय सिंह सेंधव |
| अशोक नगर | आलोक तिवारी |
| खंडवा | राजपाल सिंह तोमर |
| श्योपुर | शशांक भूषण |
| मैहर | कमलेश सुहाने |
| बुरहानपुर | मनोज माने |
| शिवपुरी | जसमंत जाटव |
| पन्ना | बृजेन्द्र मिश्रा |
| रतलाम | प्रदीप उपाध्याय |
| उज्जैन ग्रामीण | राजेश धाकड़ |
| छतरपुर | चंद्रभान सिंह गौतम |
| जबलपुर ग्रामीण | राजकुमार पटेल |
| जबलपुर नगर | रत्नेश सोनकर |
| हरदा | राजेश वर्मा |
| गुना | धर्मेंद्र सिकरवार |
| सागर | श्याम तिवारी |
| दमोह | श्याम शिवहरे |
| अनूपपुर | हीरा सिंह श्याम |
| शाजापुर | रवि पांडे |
| बालाघाट | रामकिशोर कांवरे |
| सागर ग्रामीण | रानी पटेल कुशवाहा |
| ग्वालियर नगर | जयप्रकाश राजोरिया |
| कटनी | दीपक टंडन सोनी |
| सिंगरौली | सुंदर शाह |
| मऊगंज | डॉ. राजेन्द्र मिश्रा |
| डिंडौरी | चमरू नेताम |
| दतिया | रघुवीर शरण कुशवाहा |
| भिंड | देवेंद्र नरवारिया |
| सीधी | देव कुमार सिंह |
| रायसेन | राकेश शर्मा |
| झाबुआ | भानू भूरिया |
| मुरैना | कमलेश कुशवाह |
| आगर | ओम मालवीय |
| अलीराजपुर | संतोष परवल |
| बड़वानी | अजय यादव |
| मंदसौर | राजेश दीक्षित |
| रीवा | वीरेंद्र गुप्ता |
| बैतूल | सुधाकर पंवार |
| उमरिया | आशुतोष अग्रवाल |
| मंडला | प्रफुल्ल मिश्रा |
| सिवनी | मीना बिसेन |
| नर्मदापुरम | प्रीति शुक्ला |
अब तक 16 जिलों में अध्यक्ष रिपीट
चौथी लिस्ट में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं. इससे पहले तीसरी लिस्ट में दो जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए थे. वहीं, जब दूसरी लिस्ट जारी हुई थी तब 9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट किए गए थे.
| जिला | जिला अध्यक्ष का नाम |
| रतलाम | प्रदीप उपाध्याय |
| बुरहानपुर | मनोज माने |
| हरदा | राजेश वर्मा |
| मैहर | कमलेश सुहाने |
| मऊगंज | राजेंद्र मिश्रा |
| पन्ना | बृजेंद्र मिश्रा |
| छतरपुर | चंद्रभान सिंह गौतम |
| अशोकनगर | आलोक तिवारी |
| गुना | धर्मेंद्र सिकरवार |
| कटनी | दीपक टंडन सोनी |
| बालाघाट | रामकिशोर कांवरे |
| भिंड | देवेंद्र नरवारिया |
| सीधी | देव कुमार सिंह |
| अलीराजपुर | संतोष परवल |
| झाबुआ | भानू भूरिया |
| रायसेन | राकेश शर्मा |
इन जिलों में फंसा पेंच
प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी पेंच फंसा हुआ है, जिस कारण उन जिलों में जिला अध्यक्ष की घोषणा करने में पार्टी को समय लग रहा है. इन जिलों में प्रमुख तौर पर इंदौर और धार जिले शामिल हैं. धार में पहली बार दो जिला अध्यक्षों का ऐलान होना है. ऐसे में यहां अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. इसके अलावा इंदौर, नरसिंहपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं. माना जा रहा है कि गुरुवार रात को भी एक और लिस्ट जारी हो सकती है.