MP News: तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- दोषियों को हो फांसी की सजा

MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, अगर भगवान के प्रसाद में चर्बी का प्रयोग किया गया या मछली के तेल का प्रयोग किया गया. इससे बड़ा वर्तमान में भारत में कोई दूसरा दुर्भाग्य नहीं हो सकता इसकी बारीकी से जांच हो.
Bageshwardham's Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri on Tirupati Temple Prasadam controversy

तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है.

MP News: तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसे सनातनियों के खिलाफ एक षड्यंत्र करार दिया और कहा कि भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है. उन्होंने स्थानीय सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद में कहा कि दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी के घी का लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया था. अगर यह जानकारी सत्य है, तो यह बहुत बड़ा अपराध है, निश्चित रूप से भारत के सनातनियों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र किया गया है. इस प्रकार का कृत्य करके भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है. हम तो चाहेंगे कि वहां की सरकार सख्त से सख्त कानून बनाकर दोषियों को फांसी की सजा दे.


ये भी पढ़ें: भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने की समीक्षा बैठक, बोले- ‘किसान के हितों के लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध’

अगर भगवान के प्रसाद में चर्बी का प्रयोग किया गया या मछली के तेल का प्रयोग किया गया. इससे बड़ा वर्तमान में भारत में कोई दूसरा दुर्भाग्य नहीं हो सकता इसकी बारीकी से जांच हो. और सरकार से कहेंगे कि शीघ्र अति शीघ्र सरकार को हिंदुओं के मंदिरों को हिंदू बोर्ड के आधीन कर देना चाहिए. ताकि किसी भी सनातनियों की आस्था को ठेस ना पहुंचे हमें यह सुनकर के बहुत मन हमारा दुखी हो रहा है हम चाहेंगे यात्रा पर जितने भी तीर्थ स्थल हैं. वहां पर बारीकी से सभी सनातनी जांच करवाई दोबारा इस प्रकार की यह घटना पुनः न हो इसके लिए सभी एकजुट होकर के तैयार रहें और मंदिरों को अब जो है सनातियों के मंदिरों के ही आदि कर देना चाहिए वर्ना इससे ऐसी स्थितियां निर्मित होती रहेगी.

लड्डूओं में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलाने की हुई थी पुष्टि

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलाने की पुष्टि हुई थी. राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDBB) की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जाता है, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है. ये सब कुछ उस घी में मिला है,जिससे लड्डू तैयार किया जाता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें