MP News: भोपाल में 5 साल की लापता बच्ची का मिला शव, 48 घंटे से लगातार पुलिस चला रही थी तलाशी अभियान

MP News: 5 साल की मासूम बच्ची बीते मंगलवार दोपहर 12:00 से लापता थी.
symbolic picture

प्रतीकात्मक चित्र

MP News: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से मंगलवार दोपहर लापता हुई बच्ची के मामले में बड़ा अपडेट है. बच्ची का शव उसी के घर से 3 घर बाद वाले कमरे से मिला है. जानकारी के मुताबिक कमरे का ताला 3 दिन से नहीं खुला था. जब घर से दुर्गंध आई तब पुलिस की मौजूदगी ताला खोला गया जहां से बक्से के अंदर शव बरामद हुआ. वहीं पुलिस कुछ लोगों को पूंछताछ के लिए थाने ले गई है.

यह भी पढ़ें:भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को खिलाए ‘कर्ज के लड्डू’

मंगलवार दोपहर 12 बजे से लापता थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक बच्ची भोपाल शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में रहती थी. वह बीते मंगलवार दोपहर 12 बजे से लापता थी. जिसके बाद परिजनों ने शाहजहांनाबाद पुलिस थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस की अलग-अलग टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन  सुराग नहीं मिलने से पुलिस और परिजन की परेशानी बढ़ गई थी. लेकिन अब बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके तनाव का माहौल बना हुआ है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें