MP News: हिरण को बचाने के कोशिश में पलटा पिकअप वाहन, 3 लोगों की मौत, पांच घायल

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक चीतल  हिरण को बचाने के प्रयास में एक पिकअप ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए.
MP News, Madhya Pradesh, Jabalpur, Chital, Road Accident,

हिरण को बचाने के कोशिश में पलटा पिकअप

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक चीतल  हिरण को बचाने के प्रयास में एक पिकअप ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार की शाम शारदा गांव के पास हुई, जब वाहन कटनी जिले के सिलौंदी गांव से मजदूरों को लेकर जबलपुर जा रहा था.

यह भी पढे़ं- MP: दतिया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 19 लोग हुए घायल, कुछ की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि एक चित्तीदार हिरण अचानक सड़क पर आ गया. उन्होंने बताया कि पिकअप ट्रक के चालक ने जंगली जानवर को बचाने के लिए ट्रक मोड़ा, लेकिन वाहन पलट गया. उन्होंने बताया कि आदिक सिंह (50), सुरकत सिंह (50) और ओम प्रकाश (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. दुर्घटना में चित्तीदार हिरण की भी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और मामला दर्ज कर लिया गया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें