MP Police Constable 2026: एमपी पुलिस में 6800 आरक्षकों की पोस्टिंग, 2070 महिलाएं भी शामिल, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन
MP पुलिस में 2070 महिला अभ्यर्थियों का चयन
6800 Recruits Get District Allocation: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 के तहत जिला पुलिस बल के कुल 6,800 पदों का परिणाम जारी हो चुका है, जिनमें 2,070 महिलाएं चुनी गई हैं. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मेरिट और प्रायोरिटी के आधार पर सभी पास उम्मीदवारों को उनके जिले बांट दिए गए हैं. अब जल्द ही इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे जाएंगे.
ज्वॉइनिंग में 15 दिन का समय लग सकता है
ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपने घर के पास वाले जिलों को चुना था, इसलिए अच्छे अंक लाने वालों को उनकी पसंद के जिले पहले मिल गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, नौकरी शुरू होने में अभी करीब 15 दिन का समय लग सकता है. इस दौरान पहले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा और फिर पुलिस उनके चरित्र का वेरिफिकेशन करेगी ताकि यह पक्का हो सके कि उन पर कोई आपराधिक मामला तो नहीं है.
एक महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी होगी
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एक महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. इस भर्ती में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत कोटा था, जिसके हिसाब से 2,380 पद उनके लिए थे. हालांकि, हाई कोर्ट के आदेश के कारण 13 प्रतिशत पदों का रिजल्ट अभी रोक दिया गया है और बाकी पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-MPESB Vacancy 2026: जेल प्रहरी और वनरक्षक बनने का अंतिम मौका आज, जल्दी करें आवेदन
7,500 पदों पर निकली थी भर्ती
कर्मचारी चयन मंडल ने कुल 7,500 पदों पर यह भर्ती निकाली थी, जिसमें जिला पुलिस बल के 6,800 पदों के साथ बाकी पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के शामिल हैं. खास बात यह है कि SAF में महिलाओं की भर्ती नहीं होती है, इसलिए इसमें केवल 4,450 पुरुषों का चयन किया गया है.