MPESB Vacancy 2026: जेल प्रहरी और वनरक्षक बनने का अंतिम मौका आज, जल्दी करें आवेदन

MPESB Vacancy 2026: आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आपकी सुविधा के लिए आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जहां से आप अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं.
Forest Guard Recruitment

जेल प्रहरी-वनरक्षक पद के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका

MPESB Forest Guard Recruitment Last Date: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) में वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक की सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने का आज आखरी मौका है. जिन युवाओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आज 30 अप्रैल तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. कल से आवेदन की सुविधा बंद हो जाएगी, इसलिए बिना देरी किए अपना फॉर्म तुरंत जमा करें.

फॉर्म में संशोधन करने का आखिरी मौका

इसके अलावा, जो उम्मीदवार पहले से फॉर्म भर चुके हैं और यदि उनके फॉर्म में कुछ गलतियां हो गई हैं, तो उन्हें कल तक सुधारा जा सकता है. इस भर्ती की परीक्षा 25 मई 2026 से शुरू हो सकती है.

कौन कर सकता है इन पदों के लिए अप्लाई

  • वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी इन पदों के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.
  • जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • पद के हिसाब से आपकी कम से कम उम्र 18 या 21 साल होनी चाहिए.
  • आपकी उम्र 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • अगर आप आरक्षित वर्ग (Reserved Category) से हैं, तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.
  • पढ़ाई और उम्र के साथ-साथ आपकी लंबाई (Height) भी तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए.

एप्लीकेशन प्रॉसेस और फीस

आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आपकी सुविधा के लिए आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जहां से आप अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं. फीस की बात करें तो जनरल केटेगरी और मध्य प्रदेश से बाहर के आवेदकों को 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से चुकाना होगा.

  • MPESB Van Rakshak Jal Prahari Online Form 2026
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-NEET 2026: नीट UG 2026 परीक्षा में हिजाब-कड़ा पहन सकते हैं या नहीं, क्या है सही ड्रेस कोड? जानिए NTA की गाइडलाइन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए कुल 1679 खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें वनरक्षक के लिए 728 पद, जेल प्रहरी के लिए 757 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद तय किए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें