MP Weather Update: एमपी में अगले 2 दिन सर्द हवाओं से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल

MP Weather Update: पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा. ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. वहीं, उज्जैन संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई
Weather

मौसम अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले दो दिन सर्द हवाओं से राहत रहेगी. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी से एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा. पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं राज्य को ठंडा बनाएंगी.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा. ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. वहीं, उज्जैन संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही सामान्य तापमान 2.5 डिग्री से अधिक रहा.

ये हैं मध्य प्रदेश के तीन सबसे ठंडे शहर

एमपी का सबसे ठंडा शहर कटनी जिले का करौंदी रहा. जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छतरपुर के खजुराहो में 6.4 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 6.6 डिग्री, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 7.4 डिग्री और अनूपपुर जिले के अमरकंटक में मिनिमम टेम्प्रेचर 7.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ग्वालियर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 11.2 डिग्री, जबलपुर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में मिनिमम टेम्प्रेचर 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. एमपी का सबसे गर्म स्थान खंडवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: भोपाल में जनगणना 2027 के लिए 26 डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों को ट्रेनिंग, परख पोर्टल के माध्यम से होगा फील्ड इंस्पेक्शन

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है.
  • आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
  • 13 फरवरी से एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू होगा, जो 16 फरवरी तक रहेगा.
  • राजस्थान के पश्चिमी इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसका असर मध्य प्रदेश पर दिखेगा.

ज़रूर पढ़ें