MP में 1 अप्रैल से घर-जमीन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्री के लिए जेब करनी होगी ढीली

MP News: निर्माण दरों में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है. ये नगर निगम क्षेत्र में 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये हो गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ये दर 6000 से बढ़कर 7000 रुपये हो गई है. इस वजह से मकान की लागत तो बढ़ेगी ही इसके साथ ही रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी भी ज्यादा देनी होगी.
property

प्रतीकात्मक इमेज

MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा हो जाएगा. रजिस्ट्री की दरें बढ़ने वाली हैं. केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने राज्य के 55 जिलों में 5 लाख 5 हजार स्थानों में से 65 हजार स्थानों पर प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही निर्माण की दरों को भी बढ़ाई गई है. इससे लोगों का घर का सपना उनके बजट से बाहर होता जा रहा है.

16 फीसदी तक की बढ़ोतरी

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव दिए गए थे. इसके बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी थी. राज्य के 65 हजार स्थानों पर औसत वृद्धि 16 फीसदी तक की गई है. ये 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी. यही वजह है कि रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा. वहीं, निर्माण दरों में 7 से 14 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

कितना महंगा हुआ निर्माण कार्य?

निर्माण दरों में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है. ये नगर निगम क्षेत्र में 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये हो गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ये दर 6000 से बढ़कर 7000 रुपये हो गई है. इस वजह से मकान की लागत तो बढ़ेगी ही इसके साथ ही रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी भी ज्यादा देनी होगी.

ये भी पढ़ें: डिंडोरी में बच्चों की जान से खिलवाड़! 4 महीने से टॉयलेट में पक रहा था मिड डे मील का खाना, जानें क्या है मामला

भोपाल में कितनी बढ़ेंगी दरें

मध्य प्रदेश में हर साल औसतन प्रॉपर्टी की दरों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होती है. पिछले साल ये 13 प्रतिशत थी जो अब 16 फीसदी हो गई है, जो कि 3 फीसदी है. राजधानी भोपाल में 12 परसेंट की औसत वृद्धि की गई है. वहीं कई स्थानों पर 740 स्थानों पर 1 से लेकर 181 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इससे यहां प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है.

ज़रूर पढ़ें