‘BJP के गुंडे नहीं होते तो ममता बनर्जी जीत जातीं’, पप्पू यादव बोले- भाजपा ने गुंडों के दम पर बंगाल जीता

पप्पू यादव ने आगे कहा, 'देश में 700 बटालियन हैं. 700 में से 400 बटालियन हमने बंगाल में लगा दी. अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो 50 हजार सैनिक भेजे थे. हमने अपने ही देश में चुनाव के लिए 4 लाख सैनिक लगा दिए.'
Pappu Yadav raises questions on BJP victory in Bengal

पप्पू यादव ने बंगाल में बीजेपी की जीत पर सवाल उठाए हैं.

Pappu Yadav on West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत आने के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है. चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी का दौरा जारी है. अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी की जीत पर सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने कहा कि अगर बीजेपी के गुंडे नहीं होते तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत होती.

‘चुनाव आयोग ने यह चुनाव जीता है’

पूर्णिया सांसद मंगलवार को उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग पर भी हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा, ‘देश में अब चुनाव का कोई मतलब नहीं रह गया है. जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था, ठीक उसी तरह शासन चल रहा है. हिटलर से भी ज्यादा क्रूर शासन है. पूंजीपतियों और उद्योगपतियों की ताकत के दम पर संपूर्ण विचारों पर हमला हो रहा है. साम, दाम, दंड, भेद सभी तरह की नफरत और सभी तरह की कुसंस्कृति का इस्तेमाल करके चुनाव हो रहा है. वोटर लिस्ट से 27 लाख लोगों को गायब कर दिया. जश्न तो ऐसे मना रहे हैं जैसे तमिलनाडु और केरल भी जीत गए हैं. तमिलनाडु में सिर्फ एक और केरल में दो सीटें जीते हैं.’

‘देश की 700 में 400 बटालियन बंगाल में लगा दी’

पप्पू यादव ने आगे कहा, ‘देश में 700 बटालियन हैं. 700 में से 400 बटालियन हमने बंगाल में लगा दी. अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो 50 हजार सैनिक भेजे थे. हमने अपने ही देश में चुनाव के लिए 4 लाख सैनिक लगा दिए. यह चुनाव आयोग और धन से लड़ाई लड़ी है. सभी विपक्ष को एक होने की जरूरत है, कठोर संघर्ष की जरूरत है. मतता बनर्जी को जबरदस्ती हराया गया. इसलिए जो बात ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने की है, विपक्ष के सभी नेताओं को अपने सपने और अहंकार छोड़कर एक हो जाना चाहिए. तभी ये देश बच पाएगा.

ये भी पढे़ं: बरगी डैम हादसे में पायलट और स्टाफ पर दर्ज होगी FIR, HC ने स्वत: संज्ञान लिया; कहा- लोगों को डूबता छोड़कर भागे

ज़रूर पढ़ें