दिल्ली- इंदौर की एयर इंडिया फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़के यात्री, जमकर की नारेबाजी; बोले- भीषण गर्मी में बिना AC केबिन में घंटों फंसे रहे

सामान्य तौर पर फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरनी थी. वहीं इंदौर पहुंचने का समय एक बजकर 45 मिनट था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहले बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से डिले किया गया है. लेकिन इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.
Passengers got angry after the cancellation of Delhi-Indore Air India flight.

दिल्ली- इंदौर की एयर इंडिया फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़के यात्री.

MP News: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 शनिवार को दिल्ली से इंदौर नहीं आ सकी. तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल लौटना पड़ा. जिसके कारण फ्लाइट में सवार यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर नारेबाजी की. यात्रियों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिना एसी के केबिन में ही फंसे रहना पड़ा. जिसके कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो गई.

पहले डिले, फिर कैंसिल कर दी फ्लाइट

सामान्य तौर पर फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरनी थी. वहीं इंदौर पहुंचने का समय एक बजकर 45 मिनट था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहले बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से डिले किया गया है. शाम 5 बजे तक फ्लाइट के उड़ाने भरने की संभावना है. लेकिन इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.

बिना किसी स्पष्ट कारण के उड़ान रद्द की

गुस्साए यात्रियों ने बताया कि पहले बताया गया था कि फ्लाइट को डिले किया गया है. लेकिन बाद में बिना किसी ठोस कारण बताए सिर्फ तकनीकी कारण बताकर उड़ान को रद्द कर दिया गया. रनवे पर एसी बंद कर दिया गया था. जिसके कारण भीषण गर्मी में फंसे रहने से कई यात्रियों का तबीयत खराब हो गई.

‘टीम असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही’

वहीं फ्लाइट कैंसिल होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर लोगों ने भड़ास निकालते हुए कहा कि यह एयर इंडिया का गैरजिम्मेदाराना रवैया है. हालांकि पूरे मामले पर एयर इंडिया का कहना है कि तकनीकी कारणों से हुई दिक्कत के बाद समस्या का समाधान किया जा रहा है. असुविधा को कम करने के लिए टीम काम कर रही है.

ये भी पढे़ं: पत्नी की प्रेमी के साथ रहने की जिद को कोर्ट ने स्वीकार किया, बच्चों की कस्टडी भी मां को दी; पिता को मिलते रहने का अधिकार

ज़रूर पढ़ें