श्रीमद्भागवत कथा में दिखा PM मोदी की अपील का असर, श्रद्धालुओं को एक साल तक सोना ना खरीदने की कसम दिलवाई

सिंधी भाषा में हो रही कथा के वाचन के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से डॉ. संतोष महाराज पहुंचे हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम से कम करें.
During the Bhagwat Katha in Ujjain, devotees were made to take an oath not to buy gold for a year.

उज्जैन में भगवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं से एक साल तक सोना ना खरीदने की शपथ दिलवाई गई.

MP News: वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर अब हर तरफ दिखाई दे रहा है. पीएम की अपील का असर केवल मंत्री, अधिकारियों और जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों तक पहुंच गया है. उज्जैन में श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को पेट्रोल डीजल के कम इस्तेमाल के साथ ही एक साल तक सोना ना खरीदने की शपथ दिलवाई गई है.

सिंधी भाषा में किया गया था कथा का आयोजन

पूरा मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना इलाके का है. यहां थाने के सामने स्थित संत लीलाशाह कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी में सिंधी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. 17 मई से शुरू हुई ये कथा 23 मई तक चलेगी. इस कथा में दूसरे दिन श्रद्धालुओं को शपथ दिलाकर पीएम मोदी की अपील का पालन करने के लिए कहा गया.

साइकिल और ई-व्हीकल का करें इस्तेमाल

सिंधी भाषा में हो रही कथा के वाचन के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से डॉ. संतोष महाराज पहुंचे हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम से कम करें. इसके साथ ही डॉ. संतोष महाराज ने कहा है कि अधिक से अधिक साइकिल और ई-व्हीकल का इस्तेमाल करें. जिससे कि देश के ऊपर आर्थिक भार ना आए.

खाड़ी के देशों में युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई बाधित

मिडिल ईस्ट एशिया में अमेरिका-इजलाइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक समस्या उत्पन्न हो गई है. पीएम मोदी लगातार सार्वजनिक मंचों से पेट्रोल और डीजल के कम इस्तेमाल की अपील कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा है कि अगर हम पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करेंगे तो इससे देश के ऊपर आर्थिक बोझ कम आएगा. क्योंकि भारत पेट्रोल-डीजल का बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से आयात करता है, लेकिन युद्ध के कारण पूरी दुनिया में सप्लाई बाधित हो गई है. पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संकत को इस दशक का सबसे बड़ा संकट बताया है.

बता दें पिछले 5 दिनों में दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है.

ये भी पढे़ं: ट्विशा शर्मा की मौत पर बढ़ा सस्पेंस! CCTV में छत पर जाते दिखी, सास गिरिबाला सिंह ने सभी आरोप नकारे

ज़रूर पढ़ें