राजगढ़ में मां ने 12 लाख के लालच में 12 साल की बेटी को बेचा, 26 साल के युवक से जबरन कराई शादी, 5 आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मां और सौतेले पिता ने मिलकर अपनी बेटी को 8 लाख रुपये और 4 लाख रुपये कीमत के जेवर के लिए बेच दिया. जबरन 26 साल के युवक के साथ शादी करा दी गई, जहां बच्ची मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया. इस पूरे मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया है. गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका सुरक्षित रेक्स्यू किया. इस मामले में आरोपी मां समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस ने इस बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला माना है. नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखनिया ने कहा कि बच्ची के बयान के अनुसार 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. उन्होंने आगे कहा कि बच्ची के रेस्क्यू के बाद उसकी काउंसलिंग की जा रही है.
मां तीसरी शादी के चक्कर में राजस्थान भागी
दरअसल, पुलिस की कार्रवाई से खुलासा हुआ कि साल 2025 में बच्ची के सगे पिता की मौत हो गई थी. इस वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी. इसी दौरान मां ने गुना में रहने वाले पवन नाम के शख्स से शादी कर ली. परिवार गुना से राजगढ़ आ गया. पिता की मौत के एक महीने बाद मां और सौतेले पिता ने बच्ची का सौदा कर दिया, जहां उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया.
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 88 साल के बुजुर्ग की मौत; भोपाल में दर्द से राहत के लिए लेटे थे
इसके कुछ समय बाद पवन बच्ची की मां को छोड़कर भाग गया. मां ने भी तीसरी शादी के करने के लिए राजस्थान भाग गई. बच्ची को एक महिला के घर छोड़ दिया गया. जहां बच्ची से बंधक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा था. यहां भी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई.