BJP के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होगा चुनाव
बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन
BJP Candidates Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार (6 जून) को विधानसभा पहुंचकर नामांकन भरा. इस दौरान सीएम मोहन यादव मौजूद रहे. इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे. नामांकन से पहले बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई, इसमें कैबिनेट मंत्री, विधायक समेत दोनों प्रत्याशी थे.
मुख्यमंत्री की कार से पहुंचे उम्मीदवार
नामांकन में शामिल होने से पहले तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने शिव और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद विधानसभा के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री की कार में बैठकर उम्मीदवार नामांकन स्थल तक पहुंचे.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: As the BJP’s Rajya Sabha candidates from Madhya Pradesh file their nominations, Tarun Chugh (BJP Rajya Sabha candidate from Madhya Pradesh) says, “Yes, we are soldiers of the party; this is a party directive, and we are fulfilling it as party… pic.twitter.com/LGjChEDkIS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 6, 2026
नामांकन से पहले चुग ने क्या कहा?
नामांकन से पहले तरुण चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पार्टी के सिपाही हैं. ये पार्टी का निर्देश है और हम पार्टी कार्यकर्ताओं के तौर पर इसे पूरा कर रहे हैं. मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और मध्य प्रदेश के नेतृत्व दोनों का बहुत आभारी हूं. उन्होंने हम पर भरपूर आशीर्वाद बरसाया है.
आदरणीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @tarunchughbjp जी एवं… pic.twitter.com/2sLa52DTQj
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 6, 2026
कौन है रजनीश अग्रवाल?
- रजनीश अग्रवाल मध्य प्रदेश बीजेपी में प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी हैं.
- साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन प्रभारी के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
- साल 2005 से बीजेपी संगठन में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं.
- बचपन से ही स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं.
- भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं.
बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुग कौन हैं?
- वर्तमान में तरुण चुग बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं.
- चुग का जन्म पंजाब के अमृतसर में 3 मई 1973 को हुआ था.
- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं.
- साल 1994 से बीजेपी की छात्र विंग ABVP में सक्रिय हैं.
- जम्मू कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना बीजेपी प्रभारी रह चुके हैं.
कब होंगे राज्यसभा चुनाव?
- राज्यसभा चुनाव के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की गई थी.
- नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तारीख 8 जून है.
- नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी. वापसी की अंतिम तारीख 11 जून है.
- राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
- मतदान वाले दिन ही मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी.