चित्रकूट: TI साहब की विदाई में फूट-फूटकर रोई महिला कॉस्टेबल, थाना प्रभारी बोले-तुमको भी वहीं बुला लूंगा
विदाई समारोह में भावुक हुई महिला कॉस्टेबल
कई बार आप जिस ऑफिस या दफ्तर में काम कर करते है वहां से परिवार जैसा जुड़ाव हो जाता है. आपके साथ काम करने वाले सहयोगी या आपके ऊपर काम करने वाले अफसरों से अच्छा कनेक्शन बन जाता है. ऐसे में जब किसी की रिटायरमेंट या ट्रांसफर होता है तो लोग अपने इमोशन को रोक नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक मामला धर्मनगरी चित्रकूट से सामने आया है. यहां पर एक थाना प्रभारी का तबादला हुआ तो महिला कॉस्टेबल फूट-फूटकर रोने लगी.
सीनियर को विदा करते समय भावुक हई कांस्टेबल
दरअसल अधिकतर लोगों ने खाकी (पुलिस) का गुस्सा और हमेशा सख्ती, डंडे वाला रूप ही देखा है लेकिन चित्रकूट से सामने आई इस तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया. मामला चित्रकूट के रैपुरा थाने का है. यहाँ के थाना प्रभारी राम सिंह का तबादला भरतकूप थाने के लिए हो गया. जब थाने में उनकी विदाई का वक्त आया तो अपने सीनियर को विदा करते हुए वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल खुद पर काबू नहीं रख पाई और फूट-फूटकर रोने लगी.
अक्सर हम खाकी वर्दी को सिर्फ सख्ती और कानून के चश्मे से देखते हैं। लेकिन यूपी के चित्रकूट के रैपुरा थाने से सामने आई इस तस्वीर ने सबकी आँखें नम कर दीं। दरअसल, थाना प्रभारी (SO) राम सिंह का तबादला भरतकूप थाने में हो गया। जब थाने में उनकी विदाई की घड़ी आई, तो वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल अपने जज्बात रोक नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। इंसान चाहे जिस भी पद या कुर्सी पर हो, उसकी असली पहचान उसके रुतबे से नहीं, बल्कि उसके काम करने के तौर करके, व्यवहार और इंसानियत से होती है। जो दिलों को जीत ले, वही सच्चा नायक है।
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 16, 2026
पुलिसवालों की भर आए गले
महिला पुलिस कर्मी को रोते-बिलखते देख वहां मौजूद और भी पुलिसवालों की गले भर आए और आंखे नम हो गई. रोती हुई कांस्टेबल सीधे अपने थाना प्रभारी के गले लग गई. इस भावुक पल को देखकर वहां खड़ा हर शख्स हैरान भी था और भावुक भी. दूसरी तरफ थाना प्रभारी राम सिंह ने बड़े भाई की तरह महिला कांस्टेबल को गले लगाता हुए ढांढस बंधाया, उसके आंशू पोंछे और हौसला देते हुए कहा कि परेशान मत हो, तुम्हें कोई तकलीफ नहीं होने देंगे.
टीआई साहब ने दिलाया भरोसा
टीआई साहब ने भरोसा देते हुए ये भी कह दिया कि तुम बिल्कुल परेशान मत होना. तुम्हें भी जल्द तबादला कराकर नए थाने में बुला लेंगे. इस पूरे विदाई समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं.



