Maihar: बहन के घर जन्मदिन समारोह में जा रहे तीन युवक नदी के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maihar: मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र के जुरा रोड में में बाइक सवार तीन युवक नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए. रेस्क्यू जारी है.
Maihar News

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maihar: मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र के जुरा रोड में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है. यहां पर बहन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवक नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए. तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के निवासी और कुशवाहा परिवार से बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बहने वालों की पहचान

बहने वालों की पहचान विराज कुशवाहा (7), सार्थक कुशवाहा (5) और दोनों के मामा अंकुल कुशवाहा (19) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे भड़री, अमरपाटन के रहने वाले हैं, जबकि अंकुल खरमसेड़ा का रहने वाला है. शनिवार रात करीब 10 बजे तीनों ग्राम जुड़ा के पास नदी पार कर रहे थे. तेज बहाव के चलते मोटरसाइकिल भी पानी में बह गई. फिलहाल तीनों युवकों की तलाश जारी है.

आसपास के क्षेत्र में तलाश जारी

मौके पर तहसीलदार आरडी साकेत और देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी काफी सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है. फिलहाल तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार नदी के आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- Fact Check:तो क्या स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने फहराया भाजपा का झंडा ? Video Viral

ज़रूर पढ़ें