Mauganj: नईगढ़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार! अगस्त क्रांति मंच ने उठाए बड़े सवाल

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में अगस्त क्रांति मंच का स्थापना दिवस लेकिन यह आयोजन सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रहा. मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हुंकार सुनाई दी.
August Kranti Manch

अगस्त क्रांति मंच

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में अगस्त क्रांति मंच का स्थापना दिवस लेकिन यह आयोजन सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रहा. मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हुंकार सुनाई दी. शिवशक्ति मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, छात्र, बुजुर्ग और संगठन से जुड़े लोग पहुंचे. देशभक्ति गीतों और नारों के बीच मंच के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग उठाई.

देशभक्ति के नारों से गूंजा नईगढ़ी

नईगढ़ी का शिवशक्ति मैरिज गार्डन देशभक्ति नारों से गूंजता रहा. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई मंच पर अगस्त क्रांति मंच के बैनर के साथ भ्रष्टाचार मुक्ति के बड़े-बड़े नारे लगाए गए. अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार और प्रशासन को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मऊगंज जिले में कानून व्यवस्था को लेकर दोहरा मापदंड दिखाई दे रहा है. उनका दावा था कि भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण मिलता है, जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं.

भ्रष्टाचार ने समाज की रीढ़ कमजोर कर दी-कुंज बिहारी तिवारी

कुंज बिहारी तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने समाज की रीढ़ कमजोर कर दी है और विकास का दीर्घकालिक मॉडल प्रभावित हुआ है उन्होंने लोगों से अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने और भ्रष्टाचार, अत्याचार तथा शोषण के खिलाफ सामने आने की अपील की. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी बलिदान और संघर्ष से मिली है… और इसे भ्रष्टाचार के जरिए कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.

वहीं अगस्त क्रांति मंच ने भाजपा सरकार के नारे एक देश, एक विधान, एक संविधान का जिक्र करते हुए मऊगंज जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया.

नईगढ़ी में अगस्त क्रांति मंच का यह स्थापना दिवस.के एक तरफ संगठन की ताकत का प्रदर्शन रहा… तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सरकार के सामने उठाए गए सवालों का मंच भी बना. अब देखना होगा कि मंच की इन मांगों और आरोपों पर शासन-प्रशासन क्या पहल करता है.

ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला व‍िमान…’,डोनाल्‍ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन

ज़रूर पढ़ें