Rewa: कोरेक्स तस्कर को बचाने गेट पर बैठे BJP नेता, TI विजय सिंह बोले-नौटंकी मत कर, वरना FIR ठोक दूंगा

मध्य प्रदेश के रीवा से थाना प्रभारी और भाजपा नेता के बीच बहस का मामला सामने आया है. भाजपा नेता ने पुलिस के सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है. आइए जानते है पूरा मामला.
rewa news

BJP नेता और TI विजय सिंह

मध्य प्रदेश के रीवा से थाना प्रभारी और भाजपा नेता के बीच बहस का मामला सामने आया है. दोनों के बीच हुई बहसबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में टीआई विजय सिंह भाजपा नेता बंसीलाल साहू को हाथ पकड़कर उठाते हुए नजर आ रहे है तो वहीं बंसीलाल साहू वहीं पर डटे हुए है. इसी दौरान टीआई विजय सिंह कहते नजर आ रहे है कि नौटंकी मत कर, वरना FIR ठोक दूंगा.

टीआई और भाजपा नेता के बीच बहस

दरअसल भाजपा नेता बंसीलाल साहू नशीली कफ सिरप के मामले में पकड़े गए आरोपी के बचाव में समर्थकों के साथ रीवा सिविल लाइन थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए. इसी दौरान टीआई विजय सिंह और भाजपा नेता बंसीलाल के बीच बहस शुरू हो गई. TI ने कहा कि थाने में भीड़ के दबाव में काम नहीं होगा. उन्होंने नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. साथ ही, सिर पर थप्पड़ भी मारे. बीजेपी नेता से तू-तड़ाक, रे-बे कर बातचीत की. बहसबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है.

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

बता दें कि रीवा सिविल लाइन पुलिस ने बीते दिनों एक आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप जब्त की थी. पुलिस ने इस मामले में पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया हैं. भाजपा नेता बंसीलाल का कहना है कि कि पुतीन साहू निर्दोश है. इसी मामले को लेकर वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे, उनका कहना कि वे आरोपी के पक्ष में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करना चाहते थे, लेकिन उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की.

बंसीलाल ने लगाया आरोप

इतना ही नहीं बंसीलाल साहू ने पुलिसकर्मियों पर उनका आवेदन न लेने का भी आरोप लगाया. जब थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई तब वह थाने के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए.

ये भी पढ़ें: भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, दारोगा पर हमले के बाद जब्त की गई थीं भैंसें, सपा और ASP का हंगामा

ज़रूर पढ़ें