‘महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं और सेवादारों पर भरोसा न करें’, धीरेंद्र शास्त्री बोले-यहां सुरक्षा की गारंटी नहीं

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
baba bageshwar on neet paper leak issue at Badrinath dham pandit dhirendra krishna shahstri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

एमपी के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने शनिवार रात बागेश्वर धाम आने वाली महिलाओं से कहा कि वे धाम पर अकेली न आएं और अगर अकेला आना पड़े तो किसी भी सेवादार या अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. आइए जानते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा.

माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील – बागेश्वर धाम

धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालु बहुत दिनों तक नहीं ठहरें. बागेश्वर बाबा ने कहा कि धाम में ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है, इसलिए श्रद्धालु अपनी सुरक्षा के प्रति खुद समझदार, सतर्क और सावधान रहें. बागेश्वर बाबा ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है. बहुत से लोग सनातन और उनके पीछे पड़े हैं और उपद्रव करते रहते हैं.

अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें – धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने कहा कि मैं मंदिर और हॉल में सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सकता है लेकिन पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी मैं नहीं ले सकता. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि पूरा मंदिर परिसर करीब 5 एकड़ का है. ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.

हिन्दू धामों को कलंकित किया जा रहा है – धीरेंद्र शास्त्री

शास्त्री ने इसके आगे कहा कि आए दिन हिन्दू धामों को कलंकित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब से वृंदावन की घटना हुई है तब से मन विचलित था, इसलिए यह बात कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि किसी अप्रिय घटना के कारण बागेश्वर धाम या श्री बालाजी महाराज की बदनामी हो, इसलिए आप स्वयं सजग रहें, आप खुद सावधान रहें.

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए दमदार योजना, सीखो और हर महीने कमाओ हजारों रुपये, ये है MP सरकार की कमाल की स्कीम

ज़रूर पढ़ें