सागर शराब कांड: चंद्रभान उर्फ चंदू राजा के घर पर चला बुलडोजर, 19 लोगों की हुई थी मौत

Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब कांड में अब सरकार बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपियों के अवैध निर्माण और घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है.
Bulldozer action to take place in Sagar.

सागर में होगा बुलडोजर एक्शन

Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब कांड में अब सरकार बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपियों के अवैध निर्माण और घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. इस एक्शन के पहले पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. बुलडोजर की कार्रवाई आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत के घर की जा रही है. इसके बाद आरोपी आशीष साहू, मनीष लोधी के यहां की जा रही है.

तीन जगहों पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शराब कांड मामले में तीन जगहों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए तीन मजिस्‍ट्रेट को कमान सौंपी गई है. कार्रवाई में नगर पालिका, राजस्‍व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और विद्यूत विभाग की टीम शामिल होगी. पूरे मामले में तीन ठिकानों पर कार्रवाई करने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.

इन तीनों टीमों में करीब 250 से ज्यादा कर्मचारी शामिल है. जिन इलाकों में कार्रवाई की गई है वहां बिजली बंद कर दी गई है. तीनों जगहों के लिए तीन अलग-अलग जेसीबी लगाई गई है. पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 19 लोगाें की मौत हो गई थी. रविवार 6 सितंबर को शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई. जिसके बाद पीड़ि‍तों को सागर जिला अस्‍पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और बंडा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ततरवारा गांव का सरपंच चंद्रभान राजपुत भी शामिल है. वहीं इस मामले में फरार चल रहे अन्‍य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.

सीएम मोहन यादव ने दिए थे सख्‍त निर्देश

सागर शराब कांड में मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने न्‍यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही सागर संभाग के कमिश्नर और आईजी को बदल दिया गया. दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया, तो वहीं इरशाद वली को सागर का नए आईजी के रूप में नियुक्त किया गया है.

मुख्‍यमंत्री ने मामले में अधिकारियों को स्‍पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

ज़रूर पढ़ें