सागर के बाद दमोह में जहरीली शराब से हड़कंप! संदिग्ध मरीज मिलने से हरकत में आया प्रशासन

Damoh Poisonous Liquor Case: सागर के बाद अब दमोह में भी शराब पीने से एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, मरीज को इलाज के लिए सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Damoh Poisonous Liquor Case

सागर के बाद दमोह में जहरीली शराब से हड़कंप!

Administration On High Alert: मध्य प्रदेश के सागर के बाद अब दमोह में भी शराब पीने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई है. आनन-फानन में मरीज को गंभीर हालत में देर रात दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने मरीज को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

दरअसल, सागर जिले में जहरीली शराब पीने का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है. क्योंकि यहां जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. इसी बीच दमोह से भी एक मामला सामने आया है. जिसके बाद हड़कंप मच गया.

रहली से शराब पीकर लौटा था मरीज

जानकारी के मुताबिक, यह मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा हरदुआ गांव का है. जहां के रहने वाले भगवान सिंह आदिवासी दमोह से सागर जिले के रहली गए हुए थे. जब वे शाम को घर लौटे तो शराब के नशे में थे. घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद भगवान सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं.

सागर में चल रहा इलाज

यह देखते ही घर परिवार के लोग डर गए और सीधे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया. लेकिन इलाज के दौरान कोई सुधार नहीं देखने को मिला. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सीधे इलाज के लिए सागर रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ेंः सागर शराब कांड में करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चंदू राजा ही सरगना? ठेकेदार पर भी लगे आरोप

जांच के बाद होगा खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही दमोह एसपी आनंद कलादगी भी अपने स्टाफ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. फिलहाल, प्रथम दृष्टया जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. डॉक्टरों द्वारा मरीज के सैंपल लिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आना बाकी है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर भगवान सिंह की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी?

ज़रूर पढ़ें