Sagar: शराब कांड के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन किया इस्तेमाल, यश घनघोरिया गिरफ्तार

Sagar Youth Congress Protest: सागर जिले में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
sagar youth congress protest liquor tragedy

सागर: यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sagar Youth Congress Protest: मध्य प्रदेश के सागर जिले में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (15 सितंबर) को प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. इसके बाद भी वे नहीं रुके. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

यश घनघोरिया को गिरफ्तार किया

युवा कांग्रेस ने डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि बंडा और शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला बहुत दुखद है. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. सरकार को इस मामले में दिखावा नहीं करना चाहिए.

प्रदर्शन कर रहे यश घनघोरिया समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सभी को सिविल लाइन पुलिस थाने में ले जाया गया. गिरफ्तारी की खबर सुनकर बड़ी संख्या में कांग्रेसी थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया. वहीं, कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए.

प्रियंक कानूनगो ने पीड़ितों से की मुलाकात

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मंगलवार (15 सितंबर) को सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अगर मृतक के परिजन अलग से FIR दर्ज कराना चाहे तो पुलिस को करना होगा. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को प्रत्येक परिवार के अलग-अलग से बयान दर्ज करने होंगे.

ये भी पढ़ें: सागर के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ क्यों जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट? हाई कोर्ट ने SP से कहा-21 तारीख को न्यायलय में हाजिर करें

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है. कानूनगो ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए परिजनों का तुरंत बयान दर्ज किया जाना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें