हिरासत में समर्थ जापानी क्राइम थ्रिलर उपन्यास पढ़ रहा है! आज मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है CBI

बताया जा रहा है दोनों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है. इस दौरान कई खुलासे हो सकते हैं. इसके पहले सीसीटीवी फुटेज और गिरिबाला सिंह के स्टेटमेंट और परिजनों के आरोपों के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति है.
Accused Samarth is reading a Japanese novel while in CBI custody.

CBI कस्टडी के दौरान आरोपी समर्थ जापानी नॉवेल पढ़ रहा है.

Samarth Reads Novel In Custody: एक्ट्रेस ट्विशा सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आज सीबीआई ने आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया है. सीबीआई ने कोर्ट में मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की मांग की है. इसके पहले गुरुवार को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया था. जबकि आरोपी समर्थ पहले से ही सीबीआई की कस्टडी में है. समर्थ के कस्टडी में रहने के दौरान एक चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई है. कस्टडी के दौरान समर्थ एक जापानी क्राइम थ्रिलर उपन्यास ‘Butter’ पढ़ रहा है.

कस्टडी में टाइम मिलता है क्राइम थ्रिलर पढ़ता है समर्थ

समर्थ 22 मई से 7 दिन की रिमांड पर है. कोर्ट ने समर्थ को पहले 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. लेकिन बाद में सीबीआई के केस को टेकओवर करने के बाद समर्थ की कस्टडी सीबीआई को दे दी गई. सूत्रों की मानें तो समर्थ जिस दिन से कस्टडी में गया है, उसी दिन से जापानी क्राइम थ्रिलर पढ़ चुका है. इस दौरान समर्थ लगभग आधा उपन्यास पढ़ भी चुका है. समर्थ को जब भी पूछताछ से फुरसत मिलती है, वह उपन्यास पढ़ने बैठ जाता है.

जापानी उपन्यास ‘Butter’ साल 2017 में पब्लिश हुआ था. इसके असाको युजुकी (asako yuzuki) ने लिखा है. बताया जाता है कि जापान के बहुचर्चित हत्याकांड कोंकात्सु किलर से प्रेरित है. इस उपन्यास में महिला ब्लॉगर की कहानी है, जो अपने जाल में कई बिजनेसमैन को फंसाकर उनकी हत्या कर देती है. हालांकि समर्थ को जानने वालों का कहना है कि जापानी उपन्यास का ट्विशा की मौत से कोई लेना देना नहीं है. जापान को क्राइम और कानून से जुड़ी किताबें पढ़ने का शौक है.

समर्थ औग गिरबाला की 5-5 दिन की रिमांड

शुक्रवार को सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया. जहां समर्थ और गिरिबाला सिंह को कोर्ट ने 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है. समर्थ इसके पहले से ही 29 मई तक रिमांड पर था, जिसे कोर्ट ने 5 दिन आगे बढ़ाया है. इसके पहले बुधवार को गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद गुरुवार को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया.

आमने-सामने बिठाकर CBI करेगी पूछताछ

बताया जा रहा है दोनों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है. इस दौरान कई खुलासे हो सकते हैं. इसके पहले सीसीटीवी फुटेज और गिरिबाला सिंह के स्टेटमेंट और परिजनों के आरोपों के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति है.

गिरिबाला सिंह ने बताया है कि घटना वाली रात में 10 बजकर 45 मिनट पर ट्विशा की मां का फोन आया था. जिसमें उन्होंने ट्विशा के रोने की बात कही थी. इसके बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ दोनों ने ऊपर जाकर देखा तो ट्विशा फांसी के फंदे पर लटकी मिली. 10 बजकर 53 मिनट पर गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मां को फोन करके कहा, ‘शी इज नो मोर’. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सीसीटीवी में तीन लोग रात 11 बजकर 7 मिनट पर ट्विशा को सीपीआर देते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में हैरानी इस बात पर है कि सीपीआर से पहले ही गिरिबाला ने ट्विशा की मां को ट्विशा की मौत की बात बता दी.

ये भी पढे़ं: ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह और समर्थ को 5-5 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, 2 जून तक CBI की कस्टडी में रहेंगे

ज़रूर पढ़ें