MP News: अनूपपुर में SECL कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, बैंक का ऐप डाउनलोड करवाने के बाद खाते से उड़ाए पैसे
SECL कर्मचारी विजय कुमार पांडे से 10 लाख का साइबर फ्रॉड.
MP News: ऑनलाइन ठगों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. बेखौफ होकर ऑनलाइन ठगी को ठग अंजाम दे रहे हैं. ना पुलिस का इन्हें कोई खौफ है और ना ही चेहरे पर कोई शिकन है. धड़ल्ले से भोलेभाले लोगों को बेवकूफ बनाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया जा रहा है. डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी सभी को यह ठग आसानी से अपना शिकार बना रहे हैं. एक ऐसा ही मामला अनूपपुर जिले के अमलई से सामने आया. जहां एससीएल के कर्मचारी से 10 लाख की ठगी को वारदात को ठगों ने अंजाम दिया है.
एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक भेजा
बताया जा रहा है कि पीड़ित विजय कुमार पांडे के पास शनिवार सुबह एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक आया था. इसके बाद मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल भी आए. ठगों ने लिंक पर क्लिक करके यूनियन बैंक के ऐप को डाउनलोड करने की बात कही और लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से शनिवार शाम 7 बजे पहले 3 लाख 50 हजार रूपये कट गए और फिर इसके बाद 3 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 10 लाख रूपये ट्रांसफर हुए. पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए बाकी के पैसे अपने परिजनों के खाते में ट्रांसफर किए. जिससे एक बहुत ही बड़ी रकम की ठगी पर लगाम लग पाया.
पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई
पीड़ित विजय पांडे ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई. इसके साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी. एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम कहा कि मामला दर्ज कर लिया है. हम पूरी तरह हम प्रयास कर रहे हैं कि यह पैसा किसी भी रूप में हम वापस कर दिया जाए.
पुलिस अपराधियों की खाक छान रही है. जैसे ही जानकारी पीड़ित को लगती है कि उनके साथ ठगी की वारदात हो चुकी है. पीड़ित तुरंत पहुंचते हैं. अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन अब भी सवाल यही है क्योंकि पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं.
ये भी पढे़ं: MP News: उड़द किसानों के लिए बड़ा ऐलान, MSP के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देगी मोहन यादव सरकार