शिवपुरी के नरवर किले में खजाने की तलाश में खुदाई! पसर देवी के पीछे खोद दी 15 फीट लंबी सुरंग
नरवर किला (फाइल फोटो)
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित नरवर का किला, अपने समृद्धि इतिहास के जाना जाता है. नल-दमयंती की प्रेम कहानी हो या सतयुग की राजधानी होने का गौरव हासिल करना हो. अब अपने गुप्त खजाने के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. किला अज्ञातों की कुटिल चालों के निशाने में आ गया.
15 फीट लंबी सुरंग खोदी
नरवर किला में पसर देवी का मंदिर स्थित है. खजाने के लालचियों ने मंदिर पीछे सुरंग खोदकर ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. पुजारी रमेश पंडा ने बताया कि उन्हें मंदिर के पीछे संदिग्ध गतिविधि होने का शक हुआ. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि अज्ञात बदमाशों ने खजाने के लिए लगभग 15 फीट तक लंबी सुरंग खोद दी है. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस सुरंग का किसी को पता नहीं चले इसलिए इसे झाड़ियों और पत्तों से ढंक दिया गया था ताकि किसी के नजर में ना आए.
औजार बरामद किए गए
पुलिस ने बारीकी से जांच की तो मौके से गैती, सब्बल और कंबल बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि खुदाई रात के समय गुपचुप तरीके से की जा रही थी. नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि किले की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पीथमपुर में भोपाल गैसकांड का कचरा जलाने वाली फैक्ट्री में 3 धमाके, एक किमी तक गूंजी आवाज, आसपास के गांव में दहशत
पहले भी किले में खजाने की लालच में खुदाई का मामला सामने आ चुका है. किले को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है. पुलिस मामले की जांच जुट गई है. आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.