MP News: मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान SI गंभीर रूप से झुलसा; पुतला दहन कर रहे थे कार्यकर्ता
मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान एसआई आग में झुलसे.
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को आग लगी गई. इसमें एक एसआई गंभीर रूप से झुलस गए. विधानसभा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अपशब्द बोलने के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर रहे थे. जब एसआई ने रोकने की कोशिश की तो वे खुद झुलस गए. इसके बाद एसआई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
आग लगने का वीडियो सामने आया
मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पुतला दहन करने की कोशिश की, जब सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक ने रोकने की कोशिश की, तो वे खुद आग का शिकार हो गए और गंभीर रूप से झुलस गए. मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वर्दी पर लगी आग को बुझाया और सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक को अस्पताल में भर्ती करवाया. मैहर सिविल अस्पताल में एसआई का इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
कैलाश विजयवर्गीय के निवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा के अंदर औकात वाले बयान के बाद कांग्रेस ने आज दोपहर 12 बजे से प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस ने घोषणा की है कि वो एक हजार से ज्यादा ब्लॉक में कैलाश विजवर्गीय का पुतला दहन करेगी. किसी भी उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए भोपाल में पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है. इसलिए कैबिनेट मंत्री के निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये भी पढे़ं: MP News: ‘औकात’ वाले बयान पर प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान, कैलाश विजयवर्गीय के निवास की सुरक्षा बढ़ाई गई