फिल्मी अंदाज में ट्रेन से कूदा चोर, तालाब में छिपने के बाद कमल की डंडी के सहारे लेता रहा सांस, ऐसे पकड़ में आया
ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी जबलपुर में गिरफ्तार.
MP News: ट्रेनों में चोरी करने वाला एक चोर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एकदम फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया. चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करना पड़ा. दरअसल ये शातिर चोर ट्रेन के अंदर वारदात को अंजाम देता था. आरोपी ट्रेन यात्रियों का सामान लेकर भाग जाता था और जीआरपी उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाती थी. यह वही चोर है जो साल 2017 में विशाखापट्टनम में 70 लाख के हीरों की चोरी को अंजाम दे चुका था.
पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदा चोर
पूरा मामला रीवा-इतवारी ट्रेन का है. यहां पुलिस एक चोर ने एसी कोच में महिला का पर्स चुराने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही वह पर्स चुरा रहा था, उसी वक्त महिला जग गई. ऐसे में आरोपी तुरंत ट्रेन से कूदकर भाग गया. इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी का पीछ किया तो उसने तालाब में छलांग लगा दी.
डंठल के सहारे लेता रहा सांस
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस तालाब के पास पहुंची लेकिन पुलिस को आरोपी कहीं भी दिखाई नहीं दिया. दरअसल चोर तालाब में कमल के नीचे छिप गया था और कमल के डंठल के सहारे ही सांस लेता रहा. लगभग 5 घंटों तक वह कमल के डंठल के सहारे ही तालाब में छिपा रहा. इसके बाद पुलिस को गोताखोरों को बुलाना पड़ा और आरोपी को तलाब के बाहर निकलवाने में कामयाब रही.
रिजर्वेशन करवाकर चोरी को देता था अंजाम
आरोपी की पहचान बिजनौर निवासी हरविंद सिंह के रूप में हुई है. आरोपी ने बताया कि वह पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाकर चोरी कोरी को अंजाम देता था. इसमें उसका भाई भी शामिल था. भाई अभी विशाखापट्टनम की जेल में बंद है. आरोपी ट्रेन में रिजर्वेशन करवाते थे. फिर जिस कोच में उनका रिजर्वेशन रहता था उसी कोच के यात्रियों का सामान लेकर भाग जाते थे.
ये भी पढे़ं: MP में फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने सुपारी देकर पति को मरवा दिया