ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास पर एक्‍शन! उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष पद से हटाई गिरिबाला सिंह

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिवाला सिंह के खिलाफ बड़ा एक्‍शन लिया गया है. उन्‍हें भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष से हटा द‍िया गया है.
Twisha's mother-in-law Giribala Singh.

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह.

Girivala Singh Removed From Post: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत के मामले में परिवार कार्रवाई और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है. इसी मांग को लेकर परिवार की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे भोपाल की जिला कोर्ट ने खारिज कर द‍िया है. ट्विशा शर्मा ने परिवार ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है. इन सब के बीच ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिवाला सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है.

पूर्व जज और भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिवाला सिंह को पद से हटा दिया गया है. यह आदेश खाद्य विभाग की तरफ से जारी किया गया है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने इस कार्रवाई के बारे में खुद ही जानकारी दी है.  

राज्य उपभोक्ता आयोग को लिखा पत्र

मामले में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य विभाग ने पत्र भी जारी किया है. खाद्य विभाग के उप सचिव ने रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गिरीबाला सिंह के विरुद्ध दर्ज प्रकरण के चलते उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9 (2) जिसमें पद से हटाना शामिल है के अनुसार जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

दहेज प्रताड़ना का हुआ था केस दर्ज

दहेज प्रताड़ना केस दर्ज होने के बाद विभाग सख्त है. यही वजह है कि इस तरह का एक्शन लिया गया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जांच रिपोर्ट भी मांगी है. यह पूरा मामला भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज किया गया है. इस समय पूर्व जज गिरीबाला सिंह जमानत पर बाहर हैं. केस दर्ज होने के बाद ही उन्हें अग्र‍िम जमान‍त मिल गई थी.

राज्य आयोग के रजिस्ट्रार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिया गया है. आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और आचरण नियमों के तहत जांच करने का आदेश भी द‍िया गया है. शासन ने जांच प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी द‍िए हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री में ऑडियो टेप की एंट्री! सास गिरीबाला सिंह और द्व‍िशा के भाई के बीच बातचीत का दावा

ज़रूर पढ़ें