ट्विशा शर्मा का दिल्ली में दोबारा होगा पोस्टमार्टम, परिवार बोला- यहां की PM रिपोर्ट पर भरोसा नहीं
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्मटम किया जाएगा.
MP News: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत में अब नया मोड़ आ गया है. शव का पोस्टमार्टम अब दिल्ली में दोबारा किया जाएगा. ट्विशा के परिजनों का कहना है कि भोपाल में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर उन्हें भरोसा नहीं है. वहीं दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके बाद अब शव को दिल्ली ले जाया जाएगा. ट्विशा शर्मा की मौत के बाद शव पिछले 5 दिनों से भोपाल एम्स के मर्चुरी में रखा गया है.
MP के बाहर की पुलिस करे जांच
मॉडल और रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट महिला जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर पुलिस दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का केस दर्ज किया था. लेकिन शनिवार को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई. जिसके बाद ट्विशा के पिरवार ने नाराजगी जाहिर की थी. परिवार का कहना है कि इतने गंभीर मामले में अग्रिम जमानत कैसे मिल गई. शनिवार को चौथे दिन भी परिवार ने शव को ले जाने से इनकार कर दिया था.
ट्विशा के परिवार का कहना है कि उन्हें भोपाल में हुए पोस्टमार्टम पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे दिल्ली ले जाकर दोबारा पोस्टमार्टम करवाएंगे. साथ ही उन्होंने एमपी पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. साथ ही परिवार की मांग है कि मध्य प्रदेश के अलवा किसी और राज्य की पुलिस मामले में जांच करे.
पुलिस बोली- कानून के तहत कार्रवाई कर रहे
वहीं पूरे मामले पर भोपाल पुलिस का कहना है कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी समर्थ सिंह की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि गिरिबाला सिंह की उम्र को देखते हुए कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर ही 50 हजार के मुचलके पर आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी थी. वहीं बेटे समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है.
ये भी पढे़ं: MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, कोच में 68 पैसेंजर थे सवार; बाल-बाल बचे