Indore: इंदौर में ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
इंदौर लूट मामले के आरोपी पुलिसकर्मी
Indore News: इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ लूट की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो सिपाहियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस घटना के आरोपी ट्रेडिंग कारोबारी से लूट करने वाले दोनों पुलिस जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया. दोनों जवानों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ट्रेडिंग कारोबारी से लूट कर 4000 यूएसडीटी अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर करवाए थे.
2 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त
सिपाही मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को डीसीपी जोन 2 ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. दोनों आरोपी सिपाही फिलहाल जेल में बंद हैं. फिलहाल पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद की थी, जिसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया.
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
अब्दुल फहद की शिकायत पर एसीपी तुषार सिंह ने सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज करवाया था. एफआईआर में इनके दो अन्य साथियों के नामों का भी उल्लेख किया गया. मामले की जांच के बाद पुलिसकर्मी मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने नावेद को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया.
पुलिस ने जब्त की लूट की रकम
मामले में पुलिस ने मनोज और अविनाश के पास से कारोबारी से लूटी गई करीब 2 लाख रुपये की रकम राशि में से कुछ राशि जब्त की है. इस मामले के संबंध में पुलिस ने आरोपियों के परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी है.
ये भी पढे़ं- MP News: इंदौर में व्यापारी से लूट के मामले में दो सिपाही समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस रिमांड पर