MP News: दावत का खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, एक ही गांव के 25 लोगों को फूड पॉइजनिंग, अस्‍पताल में भर्ती

MP News: ग्रामीणों ने दोपहर के समय भोजन किया था. खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्‍टी, दस्‍त और घबराहट हाेने की शिकायत सामने आई.
Villagers reached the health center

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचे ग्रामीण

MP News: मध्‍य प्रदेश के मंदसौर अंतर्गत दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारा से फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आ रहा है. गुरुवार को एक कार्यक्रम में भाेजन करन के बाद गांव के करीब 20 से 25 लोग बीमार पड़ गए. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, गांव कचनारा में गुरुवार को एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दोपहर के समय भोजन किया था. खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्‍टी, दस्‍त और घबराहट हाेने की शिकायत सामने आई. एक के बाद एक ग्रामीण लोगों की हालत बिगड़ती चली गई. इसके बाद आयोजन स्‍थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

निजी वाहन और एम्बुलेंस से मरीजों को पहुंचाया स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र

लोगों की स्थिति ब‍िगड़ते देख सभी बीमार ग्रामीणों को तत्काल प्रभाव से निजी वाहनों और एम्बुलेंस के जरिए नगर के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचाया गया. अस्‍पताल में एक एक साथ इतने मरीजों को देख अस्‍पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और अस्‍पताल स्‍टाफ भी अलर्ट हो गया. सभी लोगों तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन भी हरकत में आ गया.

पुलिस भी मौके पर पहुंची

इस घटना के सूचना के बाद कचनारा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं मामले में तत्परता दिखाते हुए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र धुंधड़का के बीएमओ डा. अभिषेक जैन भी अपनी मेडिकल टीम के साथ सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचे और मरीजों के उपचार की व्‍यवस्‍था को संभाला. इसके अलावा पटवारी साहित अन्‍य प्रशास‍निक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

सभी मरीज खतरे से बाहर

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बीएमओ डा. अभिषेक जैन ने बताया कि सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं. उन्‍होंने कहा कि सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है. फिलहाल मरीजों की हालत स्थ‍िर है और सभी खतरे से बाहर है. हालांकि अस्‍पताल में डॉक्टर और स्‍टाफ की अतिरिक्त टीम को तैनात किया गया है. वहीं प्रशासन ने आयोजन में परोसे गए भोजन के सैंपल लेेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग के कारणों को पता चल सके.

ये भी पढे़ंं- भोपाल: मैनिट हॉस्टल में परोसा जा रहा था दूषित खाना? फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद खाद्य विभाग एक्टिव

ज़रूर पढ़ें