CM Mohan Yadav Exclusive: ‘गांधीसागर उत्कृष्ट उदाहरण है’, सीएम बोले- 4 साल में 80 साल के बराबर बिजली पैदा होगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CM Mohan Yadav Exclusive Interview: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध स्थल पर नौवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है. इस बैठक में पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर फोकस रहेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विचार साझा किए. विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने सीएम से बात की. आइए जानते हैं मुख्यमंत्री ने इस बैठक के बारे में क्या कहा?
‘क्षेत्र के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होता है’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के बारे में बताया कि राज्य इतना बड़ा है कि इसे देखना, समझना और सच में इसको बोल के आनंद नहीं आएगा, जब तक वहां जाओगे नहीं. इसीलिए हमने एक तरफ बड़वानी में कैबिनेट की, कभी दमोह रानी दुर्गावती की पहली राजधानी संग्रामपुर में हमने कैबिनेट की, एक कैबिनेट हमने पचमढ़ी में की थी जब राजा भभूत सिंह के नाम पर की. ये कैबिनेट जब करते हैं तो क्षेत्र के अंदर विकास के भी कई मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होता है.सरकार के प्रति जनता का विश्वास बनता है.
‘गांधीसागर सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है’
मंदसौर में होने वाली कैबिनेट मीटिंग पर कहा कि हमारा यह प्रयोग इसी का सिलसिले में है कि विज्ञान का एक नया आविष्कार हुआ कि बिजली बनाने के लिए एक निश्चित सीमित पानी में बार-बार बिजली उसी पानी से बन जाती है. ये उत्कृष्ट उदाहरण दिखाने के लिए हमने कैबिनेट की.
गांधी सागर में नई बिजली उत्पादन इकाई के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो ये 1954 से अब तक बात करें तो ये 4 साल में उतनी बिजली पैदा करेगा जितनी 80 की उम्र में पैदा करेगा. मध्य प्रदेश यह इस बात के लिए ले जा रहा है कि हमको अगर पानी से बिजली बनाना है तो कम पानी से सतत बिजली कैसे हासिल कर सकते हैं, उसका उत्कृष्ट उदाहरण है.
‘संबंध अच्छे रहते तो उसका लाभ मिलता हैं’
गांधीसागर परियोजना मध्य प्रदेश और राजस्थान का साझा प्रोजेक्ट है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों के बीच संबंध जनता की सुविधा के लिए सौहार्द्र होना होना चाहिए और यह बात भी सही है कि राज्यों के बीच जब विषय बनते हैं तो जैसे सिंचाई के लिए पानी, बिजली तो यह पानी का बंटवारा हमारा सालों से लंबित था. पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का हमने इसका समाधान निकाला. हमने राजस्थान को थोड़ा पानी ज्यादा दिया. उसका लाभ हमको यह मिला कि बिजली प्रोजेक्ट में उन्होंने हमको मदद कर दी. जब संबंध अच्छे रहते तो उसका लाभ मिलता और यही प्रधानमंत्री की सीख भी है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से हमने मदद मांगी और उन्होंने मदद की. बिजली के बिना तो आज के समय में कुछ भी विकास की कल्पना करना अधूरी हो जाएगी. ऐसे में और वो ग्रीन एनर्जी तो और बड़ा प्रोजेक्ट है. तो ऐसे में ये बड़ी बहुत बड़ी आवश्यकता की पूर्ति करेगा.



