उज्जैन में महाकाल मंदिर की संपत्ति आई सामने, 300 करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी, 472 करोड़ की बैंक FD और 90 एकड़ जमीन

मंदिर समिति की दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल 2024-25 के बीच यहां एक लाख 42 करोड़ का दान आया है. इसमें सोने-चांदी और कैश भी शामिल है. इस दौरान लगभग 1.48 किलोग्राम सोना और 592 किलोग्राम से ज्यादा चांदी दान की गई.
File Photo.

File Photo.

MP News: उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की संपत्ति पहली बार सामने आई है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर के खजाने का विस्तृत ब्योरा दिया है. रिपोर्ट से पता चलता है कि पीएम मोदी के 2022 में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है. साल 2024 से 2025 के बीच मंदिर में 142 करोड़ का दान मिला है.

300 करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर के पास 300 करोड़ रुपय से ज्यादा सिर्फ सोना-चांदी है. जबकि मंदिर ने 472 करोड़ की बैंक एफडी(Fixed Deposite) करवाई है. ये एफडी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया दो बैंकों में करवाई गई है. इसके अलावा मंदिर के पास लगभग 90 एकड़ की जमीन भी है. हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

एक साल में 142 करोड़ का दान मिला

बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां हर रोज लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और अपनी श्रद्धा और हैसियत के हिसाब से दान देते हैं. मंदिर समिति की दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल 2024-25 के बीच यहां एक लाख 42 करोड़ का दान आया है. इसमें सोने-चांदी और कैश भी शामिल है. इस दौरान लगभग 1.48 किलोग्राम सोना और 592 किलोग्राम से ज्यादा चांदी दान की गई.

PM मोदी के लोकार्पण बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

अक्टूबर साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया था. उस वक्त यहां हर दिन लगभग 40 से 50 हजार भक्त आते थे. लेकिन पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3 से 4 गुना इजाफा हो गया. इस समय लगभग डेढ़ से 2 लाख भक्त यहां रोजाना आते हैं.

हालांकि दान बढ़ने के साथ ही मंदिर का खर्च भी बढ़ गया है. मंदिर का खर्च समय 137 करोड़ रुपये हो गया है. मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे से यहां के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों समेत अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढे़ं: ‘पार्टी बहुत दूर तक सोचती है, जो कहेगी करूंगा’, नरोत्तम मिश्रा बोले- कार्यकर्ताओं को मना लेंगे

ज़रूर पढ़ें