मंदसौर के गांधीसागर में MP सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग, CM मोहन यादव बोले- सबसे अलग बैठक होगी

Mohan Government Destination Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर बांध स्थल पर डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग होने वाली है. इसे सीएम ने अब तक हुई बैठकों से अलग और अनोखी बताया है. उन्होंने कहा कि इससे गांधीसागर को विशेष पहचान मिलेगी.
mandsaur gandhisagar destination cabinet meeting cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स - एमपी जनसंपर्क)

Mohan Government Destination Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर बांध स्थल पर डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग होने वाली है. इसे सीएम ने अब तक हुई बैठकों से अलग और अनोखी बताया है. उन्होंने कहा कि इससे गांधीसागर को विशेष पहचान मिलेगी. पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

सीएम मोहन यादव मंगलवार (17 मंगलवार) को मंदसौर स्थित टेंट सिटी पहुंचे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके साथ ही उन्होंने महिला स्व सहायता समूह तथा स्थानीय संस्थाओं द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प स्टॉल्स का निरीक्षण किया.

पंप हाइड्रो परियोजना पर रहेगा फोकस

मंदसौर में चंबल नदी में पर स्थित गांधीसागर बांध में विकसित हो रही पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना को मुख्यमंत्री यादव ने एमपी के बिजली उत्पादन क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने बताया कि इसकी लागत करीब 11474 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद पीक आवर्स में करीब 2000 मेगावॉट तक विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा. यहां कुल 9 टर्बाइन लगाए जा रहे हैं. यदि ये पूरे क्षमता के साथ काम करते तो 6 घंटों तक बिजली का उत्पादन किया जा सकता है.

कहां-कहां डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग हुईं?

अब तक मोहन सरकार की आठ डेस्टिनेशन बैठक हो चुकी हैं. आज मंदसौर में होने वाली ये नौवीं मीटिंग है. जबलपुर के शक्ति भवन में 3 जनवरी 2024 को पहली डेस्टिनेशन बैठक हुई थी. दमोह के सिंग्रामपुर में 5 अक्तूबर 2024 को दूसरी, खरगोन जिले के महेश्वर में 24 जनवरी 2025 को तीसरी, इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई 2025 को चौथी, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में स्थित राजभवन में 3 जून 2025 को पांचवीं, छतरपुर जिले के खजुराहो में 9 दिसंबर 2025 को छठवीं, बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में 2 मार्च 2026 को सातवीं और भोपाल के जगदीशपुर में 19 जुलाई 2026 को आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग हुई.

📺 Vistaar News Live TV