देवास TI मर्डर केस में बड़ा एक्शन, तीन आबकारी अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
खातेगांव मामले में तीन आबकारी अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड
Dewas TI Murder Case Action: देवास जिले में खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की निर्मम हत्या और अवैध शराब से जुड़ी घटना के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन से जुड़ी घटना के मामले में कर्तव्य निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं निगरानी में शिथिलता पाए जाने पर आबकारी आयुक्त ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल, आरक्षक अरुण कुमरे एवं कृष्णपाल सिंह डोडियार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
वहीं, कलेक्टर हरदा द्वारा लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की तीन मदिरा दुकानों सोडलपुर रोड टिमरनी, रहटगांव, टिमरनी और हरदा रोड टिमरनी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं.
देवास जिले के खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन से जुड़ी घटना के मामले में कर्तव्य निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं निगरानी में शिथिलता पाए जाने पर आबकारी आयुक्त ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल, आरक्षक अरुण कुमरे एवं कृष्णपाल सिंह डोडियार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, कलेक्टर हरदा द्वारा लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की तीन मदिरा दुकानों सोडलपुर रोड टिमरनी, रहटगांव, टिमरनी और हरदा रोड टिमरनी के लायसेंस निलंबित किये गये हैं। #JansamparkMP
— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 2, 2026
डीजी उपेंद्र जैन करेंगे जांच
दरअसल, कुछ दिनों पहले देवास जिले के चंदाना-बिंदाना गांव में नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसी छापेमारी के दौरान शराब तस्कर ने टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी. अवैध शराब तस्कर और उसके नेटवर्क इसके साथ ही इससे से जुड़े मामले की जिम्मेदारी स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को दी गई है.
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पांच जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है. अलग-अलग टीमें बनाकर शराब माफियाओं को तलाशने की कोशिश की जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे और कहां से आ रही है. इसकी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: देवास TI हत्याकांड: पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया, कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का निकला कनेक्शन
कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल गिरफ्तार
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है. राहुल सोमवार (2 नवंबर 2026) को दिल्ली में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. दिल्ली से इंदौर लौटते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जायसवाल हरदा जिले के टिमरनी का रहने वाला है. वाइन शॉप मालिक है. इसके साथ ही बस ऑपरेटर, ट्रैवल्स और पेट्रोल पंप भी है. इसके अलावा पुलिस ने मोहिन जायसवाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी फाइनेंसर का काम करता है. गुजरात में पेट्रोल पंप चलाता है और उसके एमपी में कई ठेके हैं.
ट्रक संचालक कैरम सिंह को आलीराजपुर से गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पाटेंद्र जायसवाल और मनीष जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों की ठेकों में क्रमश: 10 और 30 फीसदी हिस्सेदारी है.



